सीएम योगी ने जनता दर्शन में समस्याओं का त्वरित समाधान का किया आश्वासन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएम योगी ने जनता दर्शन में समस्याओं का त्वरित समाधान का किया आश्वासन

सारांश

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करेगी।

मुख्य बातें

सीएम योगी ने जनता दर्शन में समस्याओं का आश्वासन दिया।
हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश।
गरीबों की संपत्ति की सुरक्षा का आश्वासन।
आर्थिक मदद के लिए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई का निर्देश।
गोरखनाथ मंदिर में गोसेवा उनकी दिनचर्या का हिस्सा।

गोरखपुर, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में नागरिकों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी समस्या से जुड़ी शिकायतों का संवेदनशीलता से निपटारा होने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

जनता दर्शन में उपस्थित लोगों को सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि चिंता मत करें, सरकार आपकी हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करेगी।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 200 नागरिकों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास खुद पहुंचे और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और निकटतम अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभिन्न मामलों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का निपटारा समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अपराध और जमीन कब्जे से संबंधित शिकायतों पर कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। गरीबों को उजाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। गरीबों की संपत्ति पर गरीबों का ही कब्जा होना चाहिए। जनता दर्शन में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामले भी आए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों के बीच संवाद कराने और बातचीत न बनने पर उचित विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि धन की कमी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से तैयार करे। जैसे ही एस्टीमेट उपलब्ध होगा, सरकार त्वरित धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को प्यार से दुलारा और उन्हें चॉकलेट के साथ आशीर्वाद भी दिया।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। जब भी सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं, गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा होती है। सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे और वहां कुछ समय बिताया। गोशाला में सीएम योगी ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें प्यार से दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम योगी ने जनता दर्शन में क्या कहा?
उन्होंने नागरिकों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करेगी।
जनता दर्शन में कितने लोग शामिल हुए?
सीएम योगी ने लगभग 200 नागरिकों से मुलाकात की।
सीएम योगी ने किस प्रकार की शिकायतों पर ध्यान दिया?
उन्होंने अपराध और जमीन कब्जे से संबंधित शिकायतों पर कठोर कार्रवाई की बात की।
क्या मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया?
हाँ, उन्होंने कहा कि धन की कमी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा।
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की दिनचर्या क्या है?
उनकी दिनचर्या में पूजा, गोसेवा और मंदिर परिसर का भ्रमण शामिल है।
राष्ट्र प्रेस