27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं?

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जानिए इस कार्यक्रम के मुख्य अंश।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की समस्याएं सुनीं।
सरकार का वादा - अन्याय नहीं होने देंगे।
जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा।
अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश।
जरूरतमंदों के इलाज के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन।

गोरखपुर, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति दृढ़ संकल्पित है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अफसरों को निर्देश दिए कि वे तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके साथ ही जबरन जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया था।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम से मिलकर अपनी समस्याएं बताने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास सीएम योगी खुद गए और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण का निर्देश देते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना महत्वपूर्ण है कि सरकारें जनता की समस्याओं के प्रति कितनी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री योगी का यह कदम यह दर्शाता है कि वे अपने कार्यकाल में जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे कार्यक्रमों से जनता का विश्वास बढ़ता है और लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में क्या कहा?
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
जनता दर्शन में कितने लोगों ने समस्याएं बताई?
जनता दर्शन कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने अपनी समस्याएं बताई।
क्या मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया?
हाँ, मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले