क्या कांग्रेस-राजद ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं किया? : सम्राट चौधरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस-राजद ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं किया? : सम्राट चौधरी

सारांश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राजद पर महिलाओं के सशक्तीकरण के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या ये दल सच में महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर पाए? जानिए इस मुद्दे पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

कांग्रेस और राजद पर महिलाओं के सशक्तीकरण में नाकामी का आरोप।
एनडीए सरकार का विकास कार्यों पर जोर।
महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार रुपए भेजने की योजना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना की विस्तृत जानकारी दी।
महिलाओं को विभिन्न तारीखों पर फायदा देने की योजना।

पटना, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद ने 15 साल और कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया, लेकिन महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कुछ नहीं किया गया। यह बिहार की जनता जानती है।

पटना में मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रियंका गांधी आएं या नहीं आएं, कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है और बिहार की जनता फिर से एनडीए सरकार चाहती है।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग बिहार की जनता के पास जाएंगे और जो सरकार ने 20 सालों में काम किया है, उसे बताने का काम किया जाएगा।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने सभी क्षेत्रों में काम किए हैं। आज से महिलाओं के बैंक खाते में 10 हजार रुपए भेजे जा रहे हैं, उस पर हम गांव-गांव जाकर चर्चा करेंगे। लोगों को बताएंगे कि यह बदला हुआ बिहार है। रफ्तार पकड़ चुका बिहार है और फिर से एनडीए सरकार है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार' योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली शामिल हुए। योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए यानी कुल 7,500 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई।

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें दो लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अन्य महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है। अगली तारीख 3 अक्टूबर निर्धारित की गई है और इसके बाद लगभग हर हफ्ते में राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सम्राट चौधरी का आरोप सही है?
सम्राट चौधरी का आरोप यह है कि कांग्रेस और राजद ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। यह सही या गलत है, यह जनता के अनुभवों पर निर्भर करता है।
महिलाओं के लिए सरकार ने क्या योजनाएं बनाई हैं?
सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जैसी कई योजनाएं बनाई हैं, जिनसे महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले