कांग्रेस केवल गुमराह कर रही है, भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी का बयान

Click to start listening
कांग्रेस केवल गुमराह कर रही है, भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी का बयान

सारांश

भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वे केवल देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना की और कांग्रेस के बेबुनियाद आरोपों का खंडन किया।

Key Takeaways

  • प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को स्थिरता प्रदान करता है।
  • कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं, केवल गुमराह करने की कोशिश।
  • सही निर्णय देश को विकास की ओर ले जाएंगे।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के दौरान भारत में फीस में कमी यह सिद्ध करता है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के सिद्धांत को प्रधानमंत्री मोदी ने वास्तविकता में बदला है।

भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार जनता का विश्वास अर्जित किया है और संकट के समय में आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए दूरदर्शी कदम उठाए हैं।"

सांसद ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के हालिया बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। प्रियंका गांधी और उनके जैसे विपक्षी साथी इस तरह के आरोप लगाते हैं क्योंकि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह समझ में नहीं आता कि प्रियंका गांधी वाड्रा गुलामी से क्या तात्पर्य निकाल रही हैं। गुलामी का मतलब था अंग्रेजों के आदेशों का पालन करना। उस समय हमारे परमाणु परीक्षण को एक फोन कॉल से रोका जाता था और युद्ध जीतने के बावजूद समझौते किए जाते थे। ये लोग केवल देश को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस की मानसिकता पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस का असली चेहरा अब साफ हो गया है। एक समय उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और राम सेतु को लेकर विवाद खड़ा किया।"

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील मुद्दों पर विवाद उत्पन्न करते हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला है, जनता को सब कुछ पता है और वे इनके बहकावे में नहीं आने वाली हैं।

दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को दिशा और स्थिरता प्रदान करता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का समर्थन करें और देशहित में एकजुट रहें। उनका कहना था कि वर्तमान में सही दिशा में लिए गए निर्णय ही देश को विकास और सुरक्षा की ओर ले जाएंगे।

Point of View

NationPress
03/04/2026

Frequently Asked Questions

दर्शन सिंह चौधरी ने किस विषय पर बयान दिया?
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे केवल लोगों को गुमराह कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
कांग्रेस के आरोपों का क्या जवाब दिया गया?
दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।
Nation Press