25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

प्रियंका गांधी की इजरायल के खिलाफ आवाज का समर्थन करते हैं शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
प्रियंका गांधी की इजरायल के खिलाफ आवाज का समर्थन करते हैं शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

सारांश

बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रियंका गांधी के इजरायल पर बयान का समर्थन किया है। उन्होंने मोदी की यात्रा पर चिंता जताई है। जानिए इस मुद्दे पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

प्रियंका गांधी ने इजरायल के खिलाफ आवाज उठाई है।
शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके बयान का समर्थन किया है।
मोदी का इजरायल दौरा विवाद का विषय बना हुआ है।
नेतन्याहू के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं।
इजरायल का मुस्लिम देशों के साथ विवाद जारी है।

बरेली, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय इजरायल दौरे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने हमेशा इजरायल के खिलाफ आवाज उठाई है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री मोदी इजरायल यात्रा के दौरान नेसेट को संबोधित करते समय गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का उल्लेख करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। भारत ने हमेशा सच्चाई और न्याय के लिए खड़ा रहा है, हमें दुनिया को सच्चाई, शांति और न्याय का संदेश देते रहना चाहिए।

शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी ने गाजा-फिलिस्तीन के मुद्दे को उठाने में सही काम किया है। उन्होंने हकपरस्ती की बात की है। मैं प्रधानमंत्री को मुस्लिम-मुखालिफ नहीं कहूंगा, उनके अरब देशों और भारत के मुसलमानों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, मैं यह जरूर कहूंगा कि मौजूदा स्थिति में उन्हें नेतन्याहू से मिलने नहीं जाना चाहिए था। नेतन्याहू करप्ट हैं और हजारों निर्दोषों का कातिल हैं। उनके खिलाफ इजरायल के सुप्रीम कोर्ट में मामले चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इजरायल हमेशा मुस्लिम देशों के खिलाफ रहकर फिलिस्तीनी मुस्लिमों पर हमले करता है। रोजाना हमले होते हैं, और मुस्लिम देश इजरायल के खिलाफ रहते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के हालात हैं। इसलिए, पीएम मोदी को इजरायल की यात्रा नहीं करनी चाहिए थी।

वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं का मानना है कि पीएम मोदी के इजरायल दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रियंका गांधी ने इजरायल के खिलाफ क्या कहा?
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से उम्मीद जताई है कि वे इजरायल यात्रा के दौरान गाजा में हुए नरसंहार का जिक्र करेंगे।
शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का मोदी के इजरायल दौरे पर क्या कहना है?
उन्होंने कहा है कि मोदी को नेतन्याहू से मिलने नहीं जाना चाहिए था क्योंकि नेतन्याहू करप्ट हैं।
क्या मोदी का इजरायल दौरा भारत और इजरायल के रिश्तों को मजबूत करेगा?
सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं का मानना है कि मोदी का दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले