2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

तारिक अनवर का बयान: पीएम मोदी को इजरायल में गाजा के मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
तारिक अनवर का बयान: पीएम मोदी को इजरायल में गाजा के मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए

सारांश

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम मोदी को इजरायल में गाजा के मुद्दे को उठाना चाहिए। यह मुद्दा वैश्विक ध्यान का केंद्र बन चुका है।

मुख्य बातें

पीएम मोदी को गाजा मुद्दा उठाने की आवश्यकता है।
भारत ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्याय की मांग की है।
तारिक अनवर ने ज्यूडिशियल करप्शन पर चीफ जस्टिस के कदम की सराहना की।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी असहमति को दबाने की कोशिश है।

नई दिल्ली, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए, पार्टी सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इजरायल में पीएम मोदी को गाजा से संबंधित मुद्दे को उठाना चाहिए

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी इजरायल यात्रा के दौरान नेसेट को संबोधित करते हुए गाजा में निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का उल्लेख करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में अपने इतिहास में सही के लिए खड़ा रहा है, और हमें दुनिया को सच्चाई, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना चाहिए।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि यह मुद्दा वैश्विक ध्यान आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस पर ध्यान दे रही है और ऐसे समय में, जब हमारे प्रधानमंत्री इजरायल में हैं, उन्हें गाजा के मुद्दे को उठाना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह बयान बिल्कुल सही है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने हमेशा अन्याय के मामलों में अपनी आवाज उठाई है। भारत का नॉन-अलाइंड स्टैंड रहा है, और उसने अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए जो भी सही कदम उठाए हैं, उनमें रुचि दिखाई है।

एनसीईआरटी की किताब में 'ज्यूडिशियल करप्शन' के विषय पर सीजेआई के टिप्पणियों पर तारिक अनवर ने कहा कि चीफ जस्टिस ने सही कदम उठाया है। ऐसा लगता है कि सरकार अपने रास्ते से भटक गई है। इतिहास को बदलने की कोशिश और ज्यूडिशियरी में करप्शन पर चर्चा करना, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सही ध्यान दिया है।

तारिक अनवर ने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि प्रश्न पूछना देशविरोधी नहीं है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी सरकार की असहजता को दर्शाती है। असहमति को अपराध बताकर दबाना संविधान की भावना के खिलाफ है। सभी कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए और लगाए गए आरोप वापस लिए जाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तारिक अनवर ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर क्या कहा?
तारिक अनवर ने कहा कि पीएम मोदी को इजरायल में गाजा के मुद्दे को उठाना चाहिए।
प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान क्या था?
प्रियंका गांधी ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी गाजा में नरसंहार का जिक्र करेंगे और न्याय की मांग करेंगे।
भारत का नॉन-अलाइंड स्टैंड क्या है?
भारत ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए सही कदमों में रुचि दिखाई है और अन्याय के मामलों में अपनी आवाज उठाई है।
तारिक अनवर ने ज्यूडिशियल करप्शन पर क्या कहा?
तारिक अनवर ने कहा कि चीफ जस्टिस ने इस मामले में सही कदम उठाया है।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर क्या कहा गया?
तारिक अनवर ने कहा कि असहमति को अपराध बताना संविधान के खिलाफ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले