29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'वोटर अधिकार यात्रा' आगामी चुनाव में लाभकारी होगी?: तारिक अनवर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'वोटर अधिकार यात्रा' आगामी चुनाव में लाभकारी होगी?: तारिक अनवर

सारांश

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। अनवर ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को भी लाभकारी माना। जानिए, इस यात्रा से चुनाव में क्या असर पड़ेगा।

मुख्य बातें

तारिक अनवर ने मोदी के दौरे को राजनीतिक लाभ के लिए बताया।
बिहार की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है।
'वोटर अधिकार यात्रा' से चुनाव में लाभ की संभावना।
जंगलराज का नारा देकर सरकार बनाई गई थी।
भाजपा को आगामी चुनाव में चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

पटना, 15 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार के पूर्णिया दौरे को राजनीति से प्रेरित करार दिया। उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि जब भी किसी राज्य में चुनाव का बिगुल बजता है, तो प्रधानमंत्री वहाँ पर सौगात देने पहुँच जाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव से पहले उस राज्य में दस्तक देकर वहाँ चुनावी सौगात की घोषणा करते हैं। अफसोस, वे सौगात धरातल पर नहीं उतरती। यह दुखद है कि ऐसा पिछले 11 वर्षों से हो रहा है। इनका एकमात्र उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ अर्जित करना रह गया है। अब इस स्थिति को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में इन लोगों ने बिहार की सुध लेना आवश्यक नहीं समझा। मुझे लगता है कि यह राजनीति की पराकाष्ठा है। अब इन लोगों को एक छोटा सा एयरपोर्ट बनाने में 11 साल लग गए हैं। बिहार के लोग इन्हें देख रहे हैं। इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। लोग जान चुके हैं कि इनसे कुछ नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जंगलराज का नारा देकर बिहार में सरकार बनाई थी। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि इतने सालों के बाद भी बिहार में स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज भी लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। बिहार जंगलराज का पर्याय बन गया है। यहाँ कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बिहार के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान जब भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, तो इस पर तारिक अनवर ने कहा कि जब हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाते हैं, तो हमें वहाँ के नियमों का पालन करना होता है। मैं समझता हूँ कि अगर पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाना है, तो हमें अंतरराष्ट्रीय खेलों से किनारा कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने कुछ गलत नहीं कहा है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि महागठबंधन बिहार की सभी 243 सीटों पर जीत हासिल करेगी। वो एक नेता हैं, और उनका यह कर्तव्य बनता है कि वे चुनाव के दौरान अपने लिए सकारात्मक माहौल बनाएं। अनवर ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को बिहार चुनाव के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस यात्रा से हमें आगामी चुनाव में फायदा होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि वास्तविकता यह है कि बिहार की समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हुआ है। यह स्थिति दर्शाती है कि राजनीतिक दलों को जनता के मुद्दों पर ध्यान देना आवश्यक है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तारिक अनवर ने मोदी के दौरे को क्यों राजनीति से प्रेरित बताया?
तारिक अनवर का कहना है कि जब भी किसी राज्य में चुनाव का समय आता है, तो प्रधानमंत्री वहां पर सौगात देने पहुँच जाते हैं, जो कि राजनीतिक लाभ के लिए होता है।
क्या 'वोटर अधिकार यात्रा' आगामी चुनाव में लाभकारी होगी?
अनवर ने इस यात्रा को आगामी बिहार चुनाव के लिए लाभकारी बताया है, जिससे कांग्रेस को फायदा होगा।
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी है?
तारिक अनवर के अनुसार, बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है और लोग डर के साए में जी रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले