11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भ्रम फैलाना कांग्रेस पार्टी की आदत है? राहुल गांधी के आरोपों को भाजपा सांसदों ने बताया फर्जी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भ्रम फैलाना कांग्रेस पार्टी की आदत है? राहुल गांधी के आरोपों को भाजपा सांसदों ने बताया फर्जी

सारांश

भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह झूठ फैला रहे हैं। जानें, भाजपा ने कैसे कांग्रेस पर पलटवार किया।

मुख्य बातें

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप आम बात है

नई दिल्ली, 8 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने झूठा करार दिया है। भाजपा सांसदों ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी झूठ की फैक्ट्री चला रहे हैं और कांग्रेस एक घोटालेबाजों की पार्टी है, इसलिए सब कुछ गलत नजर आता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राहुल गांधी को 'फर्जी राहुल' कहा। समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि आरोप कोई भी लगा सकता है, लेकिन राहुल गांधी के दावों पर कोई विश्वास नहीं करता है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि अगर किसी के पास झूठ की फैक्ट्री है तो वे राहुल गांधी हैं। अगर भ्रम फैलाना आदत है तो वह कांग्रेस पार्टी की है। उन्होंने कहा कि यह विरोधी दल हताश और निराश हैं। उन्हें चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखने में भी डर है, क्योंकि सच उजागर हो जाएगा।

दीपक प्रकाश ने कहा, "जिन लोगों ने भारत की अर्थव्यवस्था और कोयले की खदानों को लुटवाने का काम किया, बोफोर्स घोटाले के जरिए कमीशन लेने का काम किया, इसलिए हर घोटाले का नाम कांग्रेस है, उन्हें सब गलत नजर आता है।" उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को आने वाले समय में जनता से माफी मांगनी पड़ेगी, क्योंकि इन्हें पहले ईवीएम में भी शक था।

भाजपा सांसद रवि किशन ने भी राहुल गांधी को जवाब दिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को पहले यह जवाब देना चाहिए कि जहां भी उनकी सरकार बनी, वहां उन्हें जीत कैसे मिली। जहां वे जीतते हैं, वहां व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाते, लेकिन जहां हार का सामना करना पड़ता है, वहां संविधान और चुनाव आयोग को चुनौती देते हैं, यह बहुत गलत है।"

इसी तरह, भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत या सामग्री है कि चुनाव आयोग ने कुछ गलत किया है, तो उन्हें आयोग में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज करानी चाहिए। लेकिन ऐसा किए बिना वे जनता को भ्रमित करना चाहते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि आरोप और प्रत्यारोप राजनीति का हिस्सा हैं। हमें तथ्यों पर ध्यान देना चाहिए और निष्पक्षता से सभी पक्षों की बात सुननी चाहिए। देश की भलाई के लिए यह आवश्यक है कि हम सच्चाई को जानें और राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाएं।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए हैं?
राहुल गांधी ने भाजपा पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है।
भाजपा सांसदों का इस पर क्या कहना है?
भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के आरोपों को फर्जी करार दिया है।
क्या कांग्रेस पार्टी पर कोई आरोप हैं?
भाजपा सांसदों का कहना है कि कांग्रेस घोटालेबाजों की पार्टी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले