28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उपराष्ट्रपति बनने के बाद सीपी राधाकृष्णन पद की गरिमा बढ़ाएंगे? प्रवीण खंडेलवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उपराष्ट्रपति बनने के बाद सीपी राधाकृष्णन पद की गरिमा बढ़ाएंगे? प्रवीण खंडेलवाल

सारांश

उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन की नामजदगी पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि यह पद की गरिमा को बढ़ाएगा। बिहार के मंत्री और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने भी उन्हें बधाई दी। जानें इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में और अधिक।

मुख्य बातें

सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने उनकी विद्वता की सराहना की है।
अन्य नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है।

नई दिल्‍ली, 17 अगस्‍त (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किया है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से उपराष्ट्रपति का पद रिक्त हुआ था।

इसको लेकर एनडीए और भाजपा के नेताओं ने राधाकृष्णन को बधाई दी है। इसी क्रम में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान कहा कि सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पद की गरिमा बढ़ जाएगी।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि निश्चित रूप से सीपी राधाकृष्णन विद्वान व्‍यक्ति हैं, उन्‍होंने अपने संसदीय और सार्वजनिक जीवन में कीर्तिमान स्‍थापित किए हैं। मुझे उम्‍मीद है कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद उस पद की गरिमा बढ़ जाएगी और राज्‍यसभा के सभापति के रूप में भी गरिमा प्रदान करेंगे। मैं उनका स्‍वागत करता हूं।

इसके साथ ही, बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने भी सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन एक अनुभवी व्यक्ति हैं और आरएसएस के बैकग्राउंड से आते हैं और पांच राज्य के राज्यपाल रहे हैं। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और काफी अनुभवी हैं। जीतन राम मांझी ने भी उन्हें अपनी पार्टी का समर्थन दिया।

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट किया। उन्‍होंने पोस्‍ट के जरिए कहा कि मुझे विश्वास है कि निर्वाचित होने के बाद, उनका दीर्घकालिक अनुभव और समर्पण इस उच्च संवैधानिक पद को और समृद्ध करेगा। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी उपराष्ट्रपति पद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुभव और विशेषज्ञता इस पद को नई ऊँचाई पर ले जा सकती है। हमें यह देखना होगा कि वे किस प्रकार से इस संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाते हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीपी राधाकृष्णन कौन हैं?
सीपी राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
उपराष्ट्रपति पद की गरिमा कैसे बढ़ेगी?
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार, सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने से इस पद की गरिमा में वृद्धि होगी, क्योंकि वे एक अनुभवी और विद्वान व्यक्ति हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले