26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीडब्ल्यूसी की बैठक जनता को गुमराह करने के लिए थी? : राजके पुरोहित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीडब्ल्यूसी की बैठक जनता को गुमराह करने के लिए थी? : राजके पुरोहित

सारांश

राजके पुरोहित ने कांग्रेस कार्यसमिति की पटना बैठक को दिखावे की संज्ञा दी, आरोप लगाया कि यह जनता को गुमराह करने के लिए आयोजित की गई। इस पर उनके विचार और कांग्रेस के नेताओं की स्थिति जानें।

मुख्य बातें

राजके पुरोहित ने सीडब्ल्यूसी की बैठक को दिखावा बिहार में चुनावों के मद्देनजर बैठक का आयोजन कांग्रेस के नेताओं की संख्या में कमी राहुल गांधी की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा विपक्ष की सोच और आजम खान की रिहाई पर टिप्पणी

मुंबई, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजके पुरोहित ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की पटना में आयोजित बैठक पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने इसे दिखावा करार देते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

राजके पुरोहित ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "भाजपा की वर्किंग कमेटी की बैठकें, कोर कमेटी की बैठकें और आरएसएस की बैठकें होती हैं। उन्हें लगा कि हम पिछड़ रहे हैं और हमें कुछ नया करना चाहिए, जनता और मीडिया को गुमराह करने के लिए यह बैठक की गई है।"

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं, और इसी कारण इस तरह की बैठक का आयोजन वहां किया गया है। कांग्रेस के नेता तो रोज मिलते हैं; इनको बैठक करने की क्या आवश्यकता है? कांग्रेस में अब तो कुछ ही नेता बचे हुए हैं।

पुरोहित ने कहा, "राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ही कांग्रेस पार्टी हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे को अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए।"

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा, "हर किसी को सपने देखने का अधिकार है। यहां लोकतंत्र है; कोई कुछ भी बोल सकता है। अगर राहुल गांधी खुद को देश का प्रधानमंत्री मानते हैं, तो उन्हें कौन रोक सकता है? सवाल यह है कि क्या कांग्रेस ऐसा करने के योग्य है?"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कथित तौर पर अपशब्द बोलने के सवाल पर पुरोहित ने कहा कि यह विपक्ष की सोच को दर्शाता है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की उपस्थिति में इस तरह के शब्द कहे गए। विपक्ष अपनी पार्टी को संभाले, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब अपनी ही पार्टी के लोग आपकी मां को गाली देंगे।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई पर राजके पुरोहित ने कहा कि आजम खान बड़े अपराधी हैं। उन पर २५० से ज्यादा मुकदमे हैं। जिस तरह से वे जेल से बाहर आ गए हैं, अब कोई भी बाहर आ सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं यह भी संकेत मिलता है कि वर्तमान राजनीतिक माहौल में सभी दल अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सीडब्ल्यूसी की बैठक पर सवाल उठाने से यह स्पष्ट होता है कि विपक्ष अपनी चुनौतियों का सामना कर रहा है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजके पुरोहित ने सीडब्ल्यूसी बैठक के बारे में क्या कहा?
राजके पुरोहित ने इसे दिखावा बताते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के नेताओं की स्थिति पर पुरोहित का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि केवल राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खड़गे ही पार्टी के नेता बचे हैं।
क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं?
पुरोहित ने कहा कि हर किसी को सपने देखने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस ऐसा करने के योग्य है या नहीं, यह एक सवाल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले