डाबरी पुलिस ने 24 घंटे में लुटेरे को पकड़ा; चाकू, स्कूटी और नकद बरामद किए

Click to start listening
डाबरी पुलिस ने 24 घंटे में लुटेरे को पकड़ा; चाकू, स्कूटी और नकद बरामद किए

सारांश

द्वारका जिले की डाबरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो अवैध चाकू, एक स्कूटी और नकद बरामद किए गए। यह गिरफ्तारी आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण में मददगार साबित होगी।

Key Takeaways

डाबरी पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास दो चाकू और 2100 रुपये थे। आरोपी पहले भी अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। द्वारका जिले की डाबरी पुलिस ने एक लूट के मामले को तेजी से सुलझाते हुए केवल 24 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो गैरकानूनी चाकू, एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन और 2100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई स्थानीय और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अब्दुल तौकीर उर्फ अब्दुल तौफिक के रूप में हुई है, जो पहले से ही लूट, स्नैचिंग, चोरी और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से थाना डाबरी और पूरे द्वारका जिले में आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने सोमवार को प्रेस नोट में बताया कि जेजे कॉलोनी बिंदापुर के निवासी शिकायतकर्ता रूपेश कुमार (उम्र 18 वर्ष) 1 मार्च को सुबह करीब 4:30 बजे अपने दोस्त आफताब अंसारी के साथ उसकी स्कूटी पर घर लौट रहे थे। जब वे देशराज के ऑफिस के पास पहुंचे, तब सड़क किनारे खड़ा एक युवक अचानक उनके सामने आ गया। आरोपी ने चाकू दिखाकर दोनों को डरा दिया और हमला कर दिया। इसके बाद उसने रूपेश का मोबाइल फोन और आफताब से लगभग 3000 रुपये छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी आफताब की स्कूटी लेकर भाग गया। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता के बयान पर थाना डाबरी में एफआईआर नंबर 145/26 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डाबरी की एक विशेष टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने पहले घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित से पूरी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज की जांच में पुलिस को आरोपी की पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया ताकि आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

अगले ही दिन, यानी 2 मार्च को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अब्दुल तौकीर बिंदापुर के हरिजन कॉलोनी में अपने दोस्त सौरभ उर्फ गोल्डी के घर पर छिपा हुआ है। इस जानकारी को तुरंत थाना प्रभारी के साथ साझा किया गया और एक टीम का गठन किया गया। टीम में हेड कांस्टेबल विकास, हेड कांस्टेबल बचू सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल सतीश शामिल थे। पुलिस टीम गुप्त सूचना देने वाले के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो अवैध चाकू, 2100 रुपये नकद, एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे और शराब का आदी है और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए लूट और चोरी जैसी वारदातें करता है। उसने यह भी बताया कि लूट के बाकी पैसे उसने शराब पर खर्च कर दिए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ लूट, स्नैचिंग, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

Point of View

उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

डाबरी पुलिस ने लूट के आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया?
डाबरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से चाकू, स्कूटी और नकद बरामद हुए।
इस लूट की वारदात में क्या हुआ था?
लूट की वारदात में आरोपी ने चाकू दिखाकर दो युवकों से मोबाइल और पैसे छीने थे।
आरोपी के खिलाफ क्या मामले दर्ज हैं?
आरोपी के खिलाफ लूट, स्नैचिंग, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने वारदात की जांच कैसे की?
पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया।
क्या आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास है?
हां, आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है।
Nation Press