29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली की गोकलपुरी पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली की गोकलपुरी पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया?

सारांश

दिल्ली की गोकलपुरी पुलिस द्वारा एक अपराधी को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है, जिसमें उसके पास से पिस्तौल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। यह घटना डकैती से जुड़ी है, जिसमें उसे संलिप्तता स्वीकार करनी पड़ी। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

मुख्य बातें

गोकलपुरी पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
डकैती की घटना 17 नवंबर को हुई थी।
आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की गोकलपुरी पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर डकैती के मामले का खुलासा किया है। आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गोकलपुरी पुलिस को 17 नवंबर को यूके मिल्क एजेंसी, भागीरथी विहार में एक डकैती की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक 16 वर्षीय छात्र काम कर रहा था, तभी दो व्यक्ति बंदूक दिखाकर दुकान में घुस आए और जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी लूट कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान इंस्पेक्टर उमेद सिंह, गोकलपुरी एसएचओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें घटना में शामिल अपराधियों के बारे में जानकारी मिली।

बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अपराधी गोकलपुरी नाला रोड के पास किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोका। उसकी पहचान मोहम्मद आकिब (26) के रूप में हुई, जो न्यू मुस्तफाबाद के गली नंबर 8 का निवासी है।

आकिब की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। जांच में यह भी पता चला कि वह जिस बाइक पर सवार था, वह मंडावली थाना इलाके से चोरी की गई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई।

पूछताछ के दौरान अपराधी मोहम्मद आकिब ने 17 नवंबर को हुई डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी पर पहले भी स्नैचिंग के मामलों में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल, पुलिस उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद आकिब से पूछताछ की जा रही है। इसने कई घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। इसकी निशानदेही पर इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन हमें यह भी सोचना होगा कि क्या ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोकलपुरी पुलिस ने कितने अपराधियों को गिरफ्तार किया?
गोकलपुरी पुलिस ने एक अपराधी, मोहम्मद आकिब को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
डकैती की घटना कब हुई थी?
डकैती की घटना 17 नवंबर को हुई थी।
आरोपी की पहचान क्या है?
आरोपी की पहचान मोहम्मद आकिब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में भी एफआईआर दर्ज की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले