14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली: जगतपुरी पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, मिले विदेशी हथियार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली: जगतपुरी पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, मिले विदेशी हथियार

सारांश

जगतपुरी पुलिस ने दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। ये आरोपी सम्मोहन के जरिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जानें पूरी कहानी!

मुख्य बातें

पुलिस ने दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से विदेशी पिस्टल मिली।
सामाजिक सुरक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है।
आरोपियों ने सम्मोहन के जरिए चोरी की वारदातें कीं।
पुलिस इनकी आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हथियारबंद अपराधियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से एक विदेशी .32 बोर की बेरेटा पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सम्मोहन (हिप्नोटिज्म) के माध्यम से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान शुक्रवार को जगतपुरी थाना पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी इंदरजीत अपने साथी के साथ एक सफेद कार में अवैध हथियार लेकर मास्टर प्लान रोड के रास्ते पुश्ता की ओर जा रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन कर मास्टर प्लान रोड/ड्रेन रोड के पास जाल बिछाया।

शाम करीब 6:35 बजे मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने करकरी मोड़ की तरफ से आ रही सफेद हुंडई वेन्यू कार को रोका। तलाशी के दौरान कार चला रहे आरोपी के पास से एक .32 बोर की बेरेटा पिस्टल मिली, जिसमें एक जिंदा कारतूस था। वहीं, कार में बैठे दूसरे आरोपी के पास से एक अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों की पहचान इंदरजीत (37) और रॉकी (35) के रूप में हुई। दोनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी हैं और आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं।

पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे लोगों को सम्मोहित कर नकदी और जेवरात चोरी कर लेते थे। पुलिस के अनुसार, यह तरीका बेहद शातिर और खतरनाक है, जिसमें आरोपी पहले पीड़ित को अपने झांसे में लेते थे और फिर वारदात को अंजाम देते थे।

इस संबंध में थाना जगतपुरी में एफआईआर नंबर 147/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क, चोरी के माल के खरीदारों और अवैध हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है। इंदरजीत और रॉकी दोनों पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इंदरजीत पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि रॉकी 3 आपराधिक मामलों में संलिप्तता रखता है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसआई जीत पाल, एएसआई अमित, एएसआई सत्यपाल (आईओ), कांस्टेबल अंकुर मान और कांस्टेबल यतेंद्र शामिल थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इन अपराधियों के पास से क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने इनके पास से एक विदेशी .32 बोर की बेरेटा पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपियों का modus operandi क्या था?
आरोपी सम्मोहन (हिप्नोटिज्म) के जरिए लोगों से नकदी और जेवरात चोरी करते थे।
क्या पुलिस ने पहले भी इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है?
हाँ, इंदरजीत पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि रॉकी 3 मामलों में संलिप्त है।
पुलिस ने आरोपियों को किस धाराओं में गिरफ्तार किया?
पुलिस ने एफआईआर नंबर 147/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस की कार्रवाई में कौन-कौन शामिल थे?
इस कार्रवाई में एसआई जीत पाल, एएसआई अमित, एएसआई सत्यपाल, कांस्टेबल अंकुर मान और कांस्टेबल यतेंद्र शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले