दंतेवाड़ा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.5 लाख से अधिक का सामान जब्त

Click to start listening
दंतेवाड़ा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.5 लाख से अधिक का सामान जब्त

सारांश

दंतेवाड़ा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। 2.5 लाख से अधिक मूल्य की शराब और वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का दावा किया है।

Key Takeaways

  • दंतेवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
  • 2.5 लाख से अधिक का सामान जब्त किया गया।
  • फरार आरोपी की तलाश जारी है।
  • आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • पुलिस की मुहिम अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए है।

दंतेवाड़ा, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन (रापुसे) और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल उयके (रापुसे) के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के निर्देशन में पुलिस टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पातररास पटवारी कालोनी के समीप एक घर में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्परता से मौके पर पहुंची।

जैसे ही पुलिस ने घर के आसपास पहुंची, एक व्यक्ति ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए जंगल की ओर भागने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो एक कमरे में छिपाकर रखी गई 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही, मौके से एक हीरो होंडा ग्लेमर मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी-05सी-1162) और एक एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक सीजी-17-केडी-4044) भी जब्त की गई।

जप्त की गई अवैध शराब और दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 53 हजार 200 रुपए बताई गई है। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक गुरूवन्ता बर्गे, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र भारती, आरक्षक मनोज नेगी और आरक्षक कमलेश कोमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि जिले में अवैध शराब, नशीले पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस की यह मुहिम और तेज की जाएगी।

अवैध शराब के कारोबारियों को चेतावनी देते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे किसी भी अवैध कार्य में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Point of View

NationPress
05/04/2026

Frequently Asked Questions

दंतेवाड़ा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कितनी मात्रा में शराब जब्त की?
पुलिस ने 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने किन-किन वाहनों को जब्त किया?
पुलिस ने एक हीरो होंडा ग्लेमर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी को जब्त किया।
पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ कौन सी धाराएं लगाई हैं?
पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का अगला कदम क्या होगा?
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छानबीन कर रही है।
इस कार्रवाई के पीछे किसका नेतृत्व था?
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने किया था।
Nation Press