द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के व्यापार में शामिल तस्कर को गिरफ्तार किया

Click to start listening
द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के व्यापार में शामिल तस्कर को गिरफ्तार किया

सारांश

द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के अंतरराज्यीय कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 2000 क्वार्टर (40 पेटी) शराब बरामद की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानिए इस मामले की पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 2000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
  • एक आरोपी की गिरफ्तारी
  • तस्करी में इस्तेमाल की गई कार जब्त
  • पुलिस की सक्रियता से तस्करी नेटवर्क पर प्रहार

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। द्वारका क्षेत्र की विशेष स्टाफ टीम ने अवैध शराब के अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने लगभग 2000 क्वार्टर (40 पेटी) अवैध शराब बरामद की है और इस धंधे में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त एक सफेद रंग की कार भी जब्त कर ली गई है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पुष्कर कुमार (22) के रूप में हुई है, जो मूलतः उत्तराखंड के नैनीताल का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के मित्राऊं गांव में किराए पर रह रहा था।

यह कार्रवाई 12 मार्च की रात 12 बजे शुरू हुई, जब विशेष स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा सदन के पास, सेक्टर 16-बी द्वारका में एक सफेद आई-20 कार के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल जगदीश, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल जय भगवान और कांस्टेबल मनजीत शामिल थे। पूरी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी।

मुखबिर ने मौके पर आई-20 कार की पहचान कराई। पुलिस ने तुरंत कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज़ी से भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर कार को रोक लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से 40 पेटी संतरा देसी शराब बरामद हुई, जिन पर साफ लिखा था 'केवल हरियाणा में बिक्री के लिए', जिसका मतलब यह है कि यह शराब दिल्ली में बेचना पूरी तरह से गैरकानूनी था।

पुलिस ने कार चला रहे व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान पुष्कर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी, बरामद शराब और कार को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस मामले में थाना द्वारका नॉर्थ में एफआईआर दर्ज की गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी पुष्कर ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। उसने बताया कि वह जल्दी पैसे कमाने के लालच में इस अवैध धंधे में शामिल हुआ था। वह एक पेट्रोल पंप पर काम करता था, जहां उसकी मुलाकात हिमांशु नाम के व्यक्ति से हुई। उसी के माध्यम से वह इस नेटवर्क में जुड़ा। उसने यह भी बताया कि वह यह शराब हिमांशु और सोनू उर्फ खोटा के कहने पर सप्लाई कर रहा था, जो दिचाऊं कलां क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अब इन दोनों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए और यह पता लगाया जाए कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी।

Point of View

बल्कि समाज में अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश भी भेजा है।
NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

द्वारका पुलिस ने कितनी मात्रा में अवैध शराब बरामद की?
द्वारका पुलिस ने लगभग 2000 क्वार्टर (40 पेटी) अवैध शराब बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी का नाम क्या है?
गिरफ्तार आरोपी का नाम पुष्कर कुमार है।
क्या पुलिस ने अन्य संदिग्धों को ढूंढने के लिए कदम उठाए हैं?
हां, पुलिस अब हिमांशु और सोनू उर्फ खोटा की तलाश कर रही है।
इस मामले में एफआईआर कहाँ दर्ज की गई है?
इस मामले में थाना द्वारका नॉर्थ में एफआईआर दर्ज की गई है।
Nation Press