क्या दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली है?

Click to start listening
क्या दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली है?

सारांश

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। स्कूलों को खाली कराया गया है और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। यह सिलसिला पिछले कुछ महीनों से जारी है, जिससे सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।

Key Takeaways

  • दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकियां मिल रही हैं।
  • पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्कूलों को खाली कराया।
  • धमकियों की अधिकांश घटनाएं अफवाह साबित हुई हैं।
  • सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन सतर्क है।
  • अस्पतालों और अदालतों को भी धमकियां मिली हैं।

नई दिल्ली, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बार-बार मिली धमकियों से सभी में चिंता का माहौल है। यह सिलसिला कई महीनों से जारी है। इसी दौरान, शनिवार को दिल्ली के कई स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली करा दिया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में बम की धमकी से भरे ईमेल आए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। धमकी प्राप्त करने वाले स्कूलों में नजफगढ़ का कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, कुतुब मीनार स्थित सर्वोदय सीनियर सेकंडरी स्कूल और द्वारका का डीपीएस स्कूल शामिल हैं।

धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सक्रियता दिखाई। सभी प्रभावित स्कूलों को खाली करवा लिया गया है और परिसर में गहन तलाशी की जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ महीनों में भी कई स्कूलों को ऐसे ही डराने वाले संदेश प्राप्त हुए हैं, जो अधिकतर अफवाह साबित हुए हैं।

स्कूलों के अलावा, दिल्ली के कुछ अस्पताल और अदालत को भी धमकियां दी गई हैं।

13 सितंबर को दिल्ली के शालीमार बाग, द्वारका और साकेत स्थित मैक्स के तीन अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मैक्स हॉस्पिटल के मुख्य कार्यालय को प्राप्त ईमेल में स्पष्ट धमकी दी गई थी कि अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, यह भी महज अफवाह साबित हुई।

इससे एक दिन पहले, दिल्ली हाईकोर्ट को धमकी भरा एक ईमेल मिला था। दिल्ली पुलिस को स्पष्ट रूप से संबोधित करते हुए ईमेल में लिखा गया था, "उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को आपके दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका पिछले झांसों का संदेह दूर कर देगा। दोपहर के तुरंत बाद जज चैंबर में धमाका होगा।"

ईमेल में यह दावा किया गया था कि तीन बम प्लांट किए गए हैं। यह धमकी जुमे की नमाज के संदर्भ में दी गई थी। इस ईमेल में राजनीतिक साजिश का भी जिक्र था, जिसमें पाकिस्तान की आईएसआई, कुछ व्यक्तियों और राजनीतिक परिवारों को निशाना बनाने की योजना बताई गई। बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सुरक्षा के मद्देनजर हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया। फिर भी, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

वर्तमान में, दिल्ली पुलिस और प्रशासन ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं।

Point of View

बल्कि समाज में भय का माहौल भी बनाती हैं। प्रशासन को इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उचित सुरक्षा उपाय करने की आवश्यकता है।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

दिल्ली में स्कूलों को धमकी क्यों मिल रही है?
ये धमकियां ज्यादातर अफवाहों पर आधारित होती हैं, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने तुरंत स्कूलों को खाली कराया और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी अभियान शुरू किया।
क्या पहले भी ऐसी धमकियां मिली हैं?
हां, पिछले कुछ महीनों में भी कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है।
क्या इन धमकियों का कोई वास्तविक आधार है?
अधिकतर धमकियां अफवाह साबित हुई हैं, लेकिन पुलिस हर बार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करती है।
क्या अस्पतालों को भी धमकियां मिली हैं?
जी हां, दिल्ली के कई अस्पतालों को भी इसी तरह की धमकियां प्राप्त हुई हैं।
Nation Press