29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई?

सारांश

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में 6 स्कूलों को धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। क्या सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कार्रवाई करेगी?

मुख्य बातें

दिल्ली के स्कूलों को लगातार धमकियां मिल रही हैं।
पुलिस ने सुरक्षा के लिए गहन तलाशी की है।
बच्चों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के संदेशों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनेक प्रसिद्ध और बड़े स्कूलों को नियमित रूप से ये धमकियां मिल रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली के 6 स्कूलों को धमकी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया।

धमकी मिलने वाले स्कूलों में द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर के कुछ प्रतिष्ठित स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और स्कूलों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इस स्थिति ने एक बार फिर छात्रों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों के बीच चिंता पैदा कर दी।

हालांकि, अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस फिलहाल स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों की जांच में जुटी है।

इससे एक दिन पहले, बुधवार को भी दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, सुबह 7:40 और 7:42 बजे के आसपास उन्हें दो स्कूलों में बम की धमकी की जानकारी मिली थी। धमकियां ईमेल के माध्यम से भेजी गईं। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें मालवीय नगर का एसकेवी स्कूल और प्रसाद नगर का आंध्र स्कूल भी शामिल था।

18 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे मिली बम की धमकी भरी कॉल के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका को खाली कराना पड़ा। उस मामले में भी अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और बम निरोधक दस्तों ने गहन तलाशी ली। हालांकि, बम की धमकी भरी कॉल सिर्फ अफवाह निकली।

दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही धमकी के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी ने पिछले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह एक सिलसिला बन चुका है लेकिन भाजपा सरकार, दिल्ली पुलिस समेत तमाम जांच एजेंसियां जागने का नाम नहीं ले रही हैं। इन धमकियों से बच्चों और अभिभावकों में खौफ का माहौल है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। लेकिन सीएम रेखा गुप्ता जी को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि स्कूलों को मिल रही धमकियों ने न केवल बच्चों में डर पैदा किया है, बल्कि अभिभावकों की चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। इस प्रकार की घटनाएं हमारी सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल उठाती हैं। हमें तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि बच्चों का शैक्षणिक माहौल सुरक्षित बना रहे।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली के स्कूलों को धमकी क्यों मिल रही है?
दिल्ली के स्कूलों को धमकियां ईमेल के माध्यम से भेजी जा रही हैं, जिनका कारण स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने सभी स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की खोज की है।
क्या इस प्रकार की धमकियां पहले भी मिली हैं?
हाँ, इससे पहले भी दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले