5 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली के द्वारका के मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में बम की धमकी आई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली के द्वारका के मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में बम की धमकी आई?

सारांश

दिल्ली के द्वारका स्थित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में बम धमकी का ईमेल मिला, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जानिए पूरी जानकारी इस घटना के बारे में।

मुख्य बातें

दिल्ली में बम धमकी का ईमेल मिला पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचे कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली यह घटना सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल उठाती है पिछले कुछ महीनों में कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली हैं

नई दिल्ली, 18 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की राजधानी में स्थित द्वारका सेक्टर-4 के मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल को बम धमाके की धमकी भरा ईमेल मिला। यह घटना 18 अगस्त को सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।

स्कूल प्रबंधन ने जैसे ही धमकी भरा ईमेल प्राप्त किया, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा और पूरे स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली। सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों और अभिभावकों को स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोका गया।

करीब 8:15 बजे तक बम निरोधक दस्ता और पुलिस ने अपनी जांच पूरी की। आश्वासन की बात यह रही कि तलाशी के दौरान स्कूल परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिर भी, एहतियात के तौर पर एक छोटी पुलिस टीम को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहीं तैनात किया गया।

यह पहला अवसर नहीं है जब दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को इस तरह की बम धमकी के ईमेल मिले हों। पिछले कुछ महीनों में कई स्कूलों को इस प्रकार के ईमेल भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।

इससे पहले, 18 जुलाई को दिल्ली के कई स्कूलों को एक साथ बम की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया था। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और प्रोटोकॉल के तहत डॉग स्क्वाड, बम स्क्वाड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान भी किसी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

इससे पहले, 16 जुलाई को दक्षिणी दिल्ली के वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को ईमेल के माध्यम से धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए थे। वहीं, 14 जुलाई को दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल, द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल और रोहिणी के एक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, जांच के दौरान ये खबर झूठी निकली।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह पूरे देश में शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा प्रबंधन की आवश्यकता को भी उजागर करती है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए।
RashtraPress
5 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस धमकी का कोई वास्तविकता है?
जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, इसलिए यह संभवत: एक झूठी धमकी थी।
पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए?
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बम निरोधक दस्ता को बुलाया, जिसने स्कूल परिसर की तलाशी ली।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले