11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'जनसेवा सदन' की पहल से दिल्ली में शासन में बदलाव आएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'जनसेवा सदन' की पहल से दिल्ली में शासन में बदलाव आएगा?

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'जनसेवा सदन' का उद्घाटन किया है। यह पहल पारदर्शिता और जन-केंद्रित शासन को बढ़ावा देती है। जनता को समस्याएं सुनने का यह अवसर मुख्यमंत्री के आवास पर उपलब्ध है। जानें इस नए कदम के पीछे की सोच और जनता की प्रतिक्रियाएं।

मुख्य बातें

जनता की समस्याओं को सुनने का अवसर।
पारदर्शिता और जन-केंद्रित शासन को बढ़ावा।
मुख्यमंत्री आवास का खुला दरवाजा ।
पहली बार मीडिया का प्रवेश।
जनसेवा सदन का उद्घाटन हवन-पूजन के साथ।

नई दिल्ली, 4 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। पारदर्शिता और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास के दरवाजे जनता के लिए खोल दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर 'जनसेवा सदन' का उद्घाटन किया। यहां सीएम रेखा गुप्ता जनहित के मुद्दों पर जनता से संवाद करेंगी और अधिकारियों के साथ उनकी समस्याएं सुनेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज निवास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर 'जनसेवा सदन' के उद्घाटन के लिए हवन-पूजन किया। इस अवसर पर कई कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहे। हवन-पूजन के बाद, रेखा गुप्ता ने इस सेवा सदन का औपचारिक उद्घाटन किया।

मंत्री कपिल मिश्रा ने न्यूज एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "जनसेवा सदन का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें हल करना है। यहां केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह सेवा सदन जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा।"

कपिल मिश्रा ने पूर्व सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "मैं सभी को चुनौती देता हूं कि पिछले 11 वर्षों में कभी किसी मुख्यमंत्री के आवास या दफ्तर में कैमरा आया हो, मुझे दिखाएं। क्या केजरीवाल ने कभी कैमरे आने दिए? यह सब असंभव था।"

मंत्री ने आगे कहा, "जनसेवा सदन में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आवास में मीडिया पहुंची है। यहां जितना पैसा अरविंद केजरीवाल सरकार ने पर्दे पर खर्च किया, उतना ही खर्च कर यहां पूरा सेवा सदन तैयार किया गया है।"

इस अवसर पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "यह जनसेवा सदन एक ऐसी पहल है, जो दिल्ली ने पहले कभी नहीं देखी। यह जनता से मिलती है, उनकी समस्याएं सुनती हैं और समाधान के लिए काम करती हैं। पहले का शीशमहल 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बना था, लेकिन यह कार्यालय सच्चे जनसेवा और कल्याण की भावना से बनाया गया है।"

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा, "जनसेवा सदन लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। हमारी मुख्यमंत्री सादगी से रहती हैं, उनका आधिकारिक आवास अब जनता के लिए खुल गया है। कोई भी सरकारी अधिकारी भी उनसे मिल सकता है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देता है, बल्कि जनता और सरकार के बीच संवाद को भी प्रोत्साहित करता है। यह पहल एक नई दिशा में आगे बढ़ने का संकेत है, जिससे दिल्ली के नागरिकों को सशक्त बनाया जा सके।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनसेवा सदन का उद्घाटन कब हुआ?
जनसेवा सदन का उद्घाटन 4 जुलाई को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया गया।
जनसेवा सदन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
जनसेवा सदन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें हल करना है।
क्या जनसेवा सदन में मीडिया को प्रवेश दिया गया है?
जी हां, जनसेवा सदन में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आवास में मीडिया को प्रवेश दिया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले