26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या करावल नगर में तीस हजारी कोर्ट के मुंशी पर हमला हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या करावल नगर में तीस हजारी कोर्ट के मुंशी पर हमला हुआ?

सारांश

दिल्ली के करावल नगर में एक कोर्ट के मुंशी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। मुंशी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्य बातें

दिल्ली के करावल नगर में अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।
एक मुंशी गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इलाके में दहशत बदमाशों की पहचान और कार्रवाई की ज़रूरत है।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर थाना क्षेत्र में, जोहरी फार्म रोड के पास, गुरुवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर फायरिंग कर दी। इस घटना में कार में सवार एक व्यक्ति को दो गोलियां लगी हैं, जिसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जोहरी फार्म रोड पर नाली के पास तीस हजारी कोर्ट का मुंशी गुरुवार सुबह अपनी कार से कहीं जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने पहले से घात लगाकर मुंशी पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग भागकर कार के पास पहुंचे।

कार के पास लोगों को आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटनास्थल पर करीब 7 राउंड गोलियां चलने की पुष्टि हुई है, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावरों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं।

फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

मुंशी की पत्नी सीखा ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि उनके पति की किसी से कोई लड़ाई नहीं थी। वह रोज की तरह बाहर निकले थे, हमें भी कुछ देर बाद पता चला कि उनके ऊपर हमला हुआ है। वह कोर्ट में प्रैक्टिस भी करते हैं।

पड़ोसी सतवीर ने बताया कि 15 दिन पहले भी हमारे कॉलोनी में एक व्यक्ति पर हमला हुआ था, लेकिन अब तक पुलिस कुछ नहीं कर पाई है और अब वकील पर हमला हो गया। बदमाश खुलेआम कॉलोनी में आकर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह अपराध और कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की पहचान आवश्यक है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने लोग घायल हुए?
इस घटना में कार में सवार एक व्यक्ति को दो गोलियां लगी हैं।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
क्या फायरिंग के कारण ज्ञात हैं?
फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
क्या मुंशी की किसी से दुश्मनी थी?
मुंशी की पत्नी ने कहा कि उनके पति की किसी से कोई लड़ाई नहीं थी।
क्या यह पहला हमला है?
इससे पहले भी कॉलोनी में एक व्यक्ति पर हमला हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले