दिल्ली-एनसीआर में मौसम की गतिविधियां: बारिश, तापमान में गिरावट और एक्यूआई में सुधार

Click to start listening
दिल्ली-एनसीआर में मौसम की गतिविधियां: बारिश, तापमान में गिरावट और एक्यूआई में सुधार

सारांश

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने पिछले दिनों की तरह आज भी अपना रुख बनाए रखा है। हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। जानें और क्या है इस मौसम का हाल!

Key Takeaways

  • दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर जारी है।
  • तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आई है।
  • वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है।
  • आगे के दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
  • लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

नोएडा, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों जैसा ही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज भी क्षेत्र में बादल छाए रहने के साथ-साथ दिनभर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी और कभी-कभी यह 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आज अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे हैं और कई स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह, दोपहर, शाम और रात में विभिन्न समयों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही, वायु गुणवत्ता में भी काफी सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण के आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के अधिकतर क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अब ग्रीन और येलो जोन में पहुंच चुका है। अलीपुर में एक्यूआई 91, आया नगर में 90 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 96 दर्ज किया गया है, जो ग्रीन श्रेणी में आता है।

हालांकि, आनंद विहार में एक्यूआई 178, बवाना में 122, चांदनी चौक में 116 और कैंटोनमेंट एरिया में 124 दर्ज किया गया, जो येलो (मध्यम) श्रेणी में आता है। बुराड़ी क्षेत्र में एक्यूआई 366 रिकॉर्ड किया गया है, जो रेड जोन में आता है और वहां प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है।

नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 111, सेक्टर-62 में 103, सेक्टर-1 में 150 और सेक्टर-116 में 117 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 146, लोनी में 173, संजय नगर में 126 और वसुंधरा में 142 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में आता है।

मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 मार्च को बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 21 और 22 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे, जबकि 23 मार्च से 25 मार्च तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना जताई गई है। इन दिनों अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण प्रदूषण में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। फिर भी, तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Point of View

लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता भी बनी हुई है। वायु गुणवत्ता में सुधार एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन प्रदूषण के कुछ क्षेत्रों में गंभीरता बनी हुई है।
NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

दिल्ली एनसीआर में आज का तापमान क्या है?
आज अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।
एक्यूआई में किस तरह का सुधार हुआ है?
एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में एक्यूआई अब ग्रीन और येलो जोन में पहुंच गया है।
क्या बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी?
हां, हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जो कभी-कभी 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
आगे के दिनों में मौसम का क्या पूर्वानुमान है?
21 और 22 मार्च को आंशिक बादल रहेंगे, जबकि 23 से 25 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
क्या लोगों को कोई विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है?
जी हां, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
Nation Press