28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हरि नगर पुलिस ने 15 मामलों में शामिल अपराधी को पकड़ा, बरामद हुई चोरी की स्कूटी और मोबाइल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हरि नगर पुलिस ने 15 मामलों में शामिल अपराधी को पकड़ा, बरामद हुई चोरी की स्कूटी और मोबाइल

सारांश

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब 15 मामलों में शामिल है। इस कार्रवाई में चोरी की स्कूटी और मोबाइल भी बरामद किया गया है।

मुख्य बातें

पश्चिमी दिल्ली में बढ़ते अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ाई है।
आरोपी पहले से ही कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
चोरी की स्कूटी और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।
यह गिरफ्तारी अन्य अपराधियों के लिए चेतावनी है।
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

नई दिल्ली, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर थाने की पुलिस ने एक शातिर अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी सागर उर्फ नेपाली (29) पहले से ही चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक गतिविधियों के लगभग 15 मामलों में शामिल रहा है।

हरिनगर पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने इलाके में बढ़ते वाहन चोरी और सड़क पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए नियमित रूप से गश्त करना शुरू किया था। बुधवार रात 9:10 बजे, खाटू श्याम स्टेडियम के सामने शहीद मेजर राजीव लाल मार्ग पर गश्त के दौरान, सिपाही मनीष ने एक व्यक्ति को ग्रे रंग की स्कूटी चलाते हुए देखा। पुलिस को देखते ही स्कूटी चालक ने भागने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को शक हुआ।

सिपाही मनीष ने तुरंत उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान सागर उर्फ नेपाली के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी जेब से अवैध बटनदार चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस ने स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की, तो पता चला कि यह स्कूटी सुभाष प्लेस से चोरी की गई थी। साथ ही, बरामद मोबाइल भी हरिनगर थाने में दर्ज एक मोबाइल चोरी के मामले से संबंधित पाया गया।

सूचना पर हेड कांस्टेबल सोमवीर मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद थाना हरि नगर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चोरी की स्कूटी और मोबाइल को बेचने के लिए मायापुरी के कबाड़ी बाजार जा रहा था। यह कार्रवाई एसआई अनूप राणा, हेड कांस्टेबल सोमबीर और कांस्टेबल मनीष की टीम ने की, जिसका नेतृत्व थाना हरि नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर आशु गिरोत्रा ने किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह अन्य संभावित अपराधियों के लिए भी एक चेतावनी है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपी के पास से कोई हथियार मिला?
हाँ, आरोपी के पास से अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ है।
आरोपी के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं?
आरोपी के खिलाफ लगभग 15 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या बरामद स्कूटी चोरी की थी?
हाँ, बरामद स्कूटी सुभाष प्लेस से चोरी की गई थी।
आरोपी किस स्थान पर पकड़ा गया?
आरोपी को खाटू श्याम स्टेडियम के सामने पकड़ा गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले