27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिला? एसबीके सिंह की जगह अब सतीश गोलचा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिला? एसबीके सिंह की जगह अब सतीश गोलचा

सारांश

दिल्ली पुलिस में महत्वपूर्ण बदलाव के साथ नए कमिश्नर सतीश गोलचा की नियुक्ति हुई है। एसबीके सिंह की जगह लेने वाले गोलचा, वर्तमान में दिल्ली जेल के महानिदेशक हैं। इस खास बदलाव की पृष्ठभूमि में हाल ही में मुख्यमंत्री पर हुआ हमला भी शामिल है।

मुख्य बातें

सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
एसबीके सिंह को हाल ही में पद से हटाया गया है।
दिल्ली में सुरक्षा प्रबंधन में बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर में बदलाव किया है। एसबीके सिंह की जगह अब सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश भी जारी किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा, "आईपीएस सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में दिल्ली जेल के महानिदेशक के रूप में कार्यरत गोलचा, इस पद को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक संभालेंगे।"

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ की गई है। आदेश की प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

एसबीके सिंह को पद से हटाने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को हाल ही में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया था। एसबीके सिंह ने 1 अगस्त, 2025 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था, लेकिन केवल 21 दिन के भीतर ही उन्हें हटा दिया गया।

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को ऐसे समय में बदला गया है, जब एक दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 'जन सुनवाई' के दौरान हमला किया गया था।

हालांकि, उन्होंने खुद पर हुए हमले के बाद बयान में कहा, "जनसुनवाई के दौरान मुझ पर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के लिए हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब हाल ही में सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल उठे हैं। यह बदलाव न केवल पुलिस प्रशासन के लिए बल्कि दिल्ली की जनता के लिए भी एक नई उम्मीद लेकर आया है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसबीके सिंह को क्यों हटाया गया?
एसबीके सिंह को हटाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
दिल्ली के नए कमिश्नर का कार्यकाल कब शुरू होगा?
सतीश गोलचा का कार्यकाल उस दिन से शुरू होगा जब वे पदभार ग्रहण करेंगे, अगले आदेश तक।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले