26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शुभकामनाएं दीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शुभकामनाएं दीं?

सारांश

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई योजनाओं की चर्चा हुई, जिससे लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। जानिए इस मुलाकात का महत्व!

मुख्य बातें

विजेंद्र गुप्ता ने सीपी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 मत मिले।
दिल्ली विधानसभा ने डिजिटल पहल का कार्य शुरू किया है।
अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन 2025 में आयोजित होगा।
दिल्ली विधानसभा को हेरिटेज परिसर के रूप में विकसित करने की योजना।

नई दिल्ली, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को भारत के नवनिर्वाचित 15वें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर गुप्ता ने उपराष्ट्रपति को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "राधाकृष्णन का सार्वजनिक जीवन में व्यापक अनुभव, सेवा के प्रति समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा राष्ट्र के लिए अमूल्य साबित होगी।"

बैठक में विजेंद्र गुप्ता ने उपराष्ट्रपति को दिल्ली विधानसभा की विभिन्न पहलों से अवगत कराया। उन्होंने बताया, "विधानसभा प्रथम भारतीय निर्वाचित अध्यक्ष विट्ठलभाई पटेल की शताब्दी के उपलक्ष्य में 2025 में अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इसके अलावा, राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के तहत विधानसभा को पूर्ण रूप से डिजिटल बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता और क्षमता बढ़ाने के लिए कागज रहित वातावरण स्थापित करना है।"

उन्होंने दिल्ली विधानसभा को एक हेरिटेज परिसर के रूप में विकसित करने की दूरदर्शी योजना की भी जानकारी दी। इस पहल का लक्ष्य आधुनिक सुविधाओं को शामिल करते हुए विधानसभा की ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत को संरक्षित करना है। उन्होंने उपराष्ट्रपति के साथ इन पहलों के महत्व और उनके राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव पर चर्चा की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने इस मुलाकात के दौरान दिल्ली विधानसभा की प्रगतिशील पहलों की सराहना की और लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने में उनके योगदान पर जोर दिया।

विजेंद्र गुप्ता ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए लिखा, "भारत के नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आपका व्यापक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता निश्चित ही लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करेगी तथा देश की प्रगति की यात्रा को नई गति प्रदान करेगी। आपके सफल और प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामनाएं।"

बता दें कि मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए, जिसमें एनडीए की ओर से समर्थित उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए। उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्हें 452 मत मिले, जबकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक के संयुक्त उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए।

चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल वोटर संख्या 788 थी। इसमें 7 पद रिक्त रहने के कारण प्रभावी वोटर संख्या 781 रही। मंगलवार को हुए मतदान में 768 सांसदों ने वोट डाला, जबकि 13 सदस्य अनुपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सीपी राधाकृष्णन ने पहले भी कोई राजनीतिक पद संभाला है?
जी हां, सीपी राधाकृष्णन ने पहले भी कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पद संभाले हैं और उनका अनुभव उन्हें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य करने में मदद करेगा।
दिल्ली विधानसभा की प्रमुख पहलों में क्या शामिल है?
दिल्ली विधानसभा की प्रमुख पहलों में डिजिटलाइजेशन और हेरिटेज संरक्षण शामिल हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले