20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के धनबाद में युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके दहशत फैलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के धनबाद में युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके दहशत फैलाई?

सारांश

धनबाद में बाइक सवार युवकों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जानें इस घटना के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

धनबाद में अंधाधुंध फायरिंग ने क्षेत्र में दहशत फैलाई।
पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
घटना का कारण पैसों का विवाद बताया गया।
स्थानीय निवासियों ने शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

धनबाद, 1 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड राज्य के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के काली माटी कॉलोनी में एक जनवरी को बाइक पर सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत पैदा कर दी। सौभाग्य से इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, दो युवक एक बाइक पर सवार होकर काली मंदिर की दिशा से कॉलोनी में आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर निरंतर गोलियां चलाता रहा। अचानक हुई फायरिंग से लोग इधर-उधर भागने लगे और कई लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फायरिंग करने वाले युवक का नाम युवराज बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पैसे के लेन-देन से जुड़ी विवाद का परिणाम है। निरसा पुलिस और एसडीपीओ रजत माणिक बाकला का कहना है कि निरंजन नामक युवक ने किसी व्यक्ति से करीब 15 हजार रुपए उधार लिए थे। रकम वापस न करने और फोन कॉल का जवाब न देने के कारण दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान रास्ते में दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ और पहले हल्की झड़प हुई, जिसके बाद दो युवकों ने कॉलोनी में घुसकर गोलीबारी की।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग छह खोखे बरामद किए हैं। एसडीपीओ रजत माणिक बाकला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनबाद में फायरिंग की घटना कब हुई?
यह घटना 1 जनवरी को हुई थी।
क्या इस फायरिंग में कोई हताहत हुआ?
सौभाग्यवश, इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
फायरिंग के पीछे का कारण क्या था?
यह घटना पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद का परिणाम थी।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया क्या थी?
स्थानीय लोग दहशत में थे और पुलिस से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले