क्या धनबाद में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग से हुई है इतनी तबाही?

Click to start listening
क्या धनबाद में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग से हुई है इतनी तबाही?

सारांश

धनबाद के विकास नगर में एक तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग ने दो लोगों की जान ले ली और छह अन्य को घायल कर दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। क्या ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं?

Key Takeaways

  • धनबाद में आग लगने से दो की मौत
  • छह लोग घायल, उपचार जारी
  • आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया
  • स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
  • आग बुझाने में दमकल विभाग को हुई दिक्कत

धनबाद, 16 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र में स्थित विकास नगर में सोमवार की रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई और छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंतामणी देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार हाल ही में पटना से अपनी नानी के घर आया था।

जब यह घटना हुई, तब मकान में कुल 15 लोग मौजूद थे। ग्राउंड फ्लोर पर आठ, पहले तल्ले पर तीन और दूसरे तल्ले पर चार लोग सो रहे थे। आग ग्राउंड फ्लोर से भड़की, जिससे पूरे घर में धुआं फैल गया। इस दौरान सभी लोग गहरी नींद में थे, अचानक आग भड़कने पर चीख-पुकार मच गई। पहले और दूसरे तल्ले पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धुएं की अधिकता के कारण फंसे हुए लोगों को निकालने में मुश्किलें आईं। कड़ी मेहनत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

धनबाद अग्निशमन विभाग के प्रभारी दीपक उरांव ने बताया कि मकान संकरी गली में स्थित था, जिससे दमकल गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुँचने में कठिनाई हुई। उन्होंने कहा कि अगर मुख्य गेट पर ताला नहीं लगा होता, तो शायद सभी की जान बचाई जा सकती थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चिंतामणी देवी रात को हीटर चला कर सोई थीं और आग लगने की जानकारी अन्य लोगों को तब हुई जब आग भड़क चुकी थी। ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे छह लोग भी आग की चपेट में आए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Point of View

NationPress
07/02/2026

Frequently Asked Questions

धनबाद में आग लगने का कारण क्या था?
प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस घटना में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस घटना में दो लोगों की मौत हुई और छह अन्य घायल हुए हैं।
क्या अग्निशामक विभाग ने समय पर कार्रवाई की?
हाँ, दमकल विभाग ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया।
Nation Press