क्या धर्मेंद्र के निधन की अफवाह सच है?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, ११ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र देओल की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके फैंस उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
इस बीच, सुबह से ही सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन की ग़लत खबरों ने सबको चौंका दिया था। ईशा देओल और हेमा मालिनी ने इस खबर का खंडन करते हुए आपत्ति जताई और अब इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक पत्र जारी कर इन अफवाहों पर खेद व्यक्त किया है।
इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक पत्र में मीडिया से अपील की है कि ऐसी ग़लत खबरें न फैलाएं। पत्र में कहा गया है, "यह वास्तव में चिंताजनक है कि हमारे प्रिय धर्मेंद्र जी के निधन की ग़लत खबरें फैलाई जा रही हैं। यह खबर गैरजिम्मेदार और असंवेदनशील है। यह उनके चाहने वालों और परिवार के लिए दुखदायी है। धर्म जी सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं, बल्कि हिंदी सिनेमा के प्रतिमान हैं, और उनके निधन की अफवाहें उनकी लीगेसी, मेहनत और भारतीय सिनेमा में उनके प्रशंसकों और प्यार का अपमान हैं।"
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी इस मामले पर गुस्सा जाहिर किया है और हेमा मालिनी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दुखअंडर ऑब्ज़र्वेशन हैं, लेकिन मीडिया मानने को तैयार नहीं है! मैं आईएफटीडीए की तरफ से इसका खंडन करता हूं!"
इससे पहले, ईशा देओल और हेमा मालिनी ने भी निधन की अफवाहों पर दुख व्यक्त किया था। सबसे पहले ईशा ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र जी की तबीयत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। अभिनेता सनी देओल की टीम ने भी स्पष्ट किया है कि अभिनेता अब ठीक हैं और उनकी तेज़ रिकवरी के लिए प्रार्थना करें।