'धुरंधर-2' का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा, नए पोस्टर के साथ रिलीज़ डेट की जानकारी

Click to start listening
'धुरंधर-2' का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा, नए पोस्टर के साथ रिलीज़ डेट की जानकारी

सारांश

साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर-2' का ट्रेलर कल सुबह 11:01 बजे आएगा। रणवीर सिंह ने फिल्म के नए पोस्टर्स के साथ इस बात की पुष्टि की है।

Key Takeaways

  • धुरंधर-2 का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा।
  • फिल्म 19 मार्च 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।
  • रणवीर सिंह का धमाकेदार अवतार देखने को मिलेगा।
  • फिल्म में हमजा अली और मेकर इकबाल के बीच संघर्ष होगा।
  • यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज़ को आगे बढ़ाया गया है।

मुंबई, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। साल 2026 की सबसे रोमांचक फिल्म 'धुरंधर-2' के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। अभिनेता रणवीर सिंह की इस फिल्म का ट्रेलर कल, यानी 7 मार्च को रिलीज़ होने वाला है, और इस जानकारी को खुद अभिनेता ने साझा किया है।

रणवीर ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर किस समय जारी किया जाएगा। ट्रेलर के लॉन्च की घोषणा के साथ ही फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई है और अब सभी ट्रेलर के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने 5 नए पोस्टर्स के साथ ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। नए पोस्टर में अभिनेता लंबे बालों के साथ हाथ में बंदूक लिए एक खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ होगा। 'धुरंधर- द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में विश्वभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।"

यह स्पष्ट है कि फिल्म पहले पार्ट के समान पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली है। सुनने में आ रहा है कि इस बार फिल्म में हमजा अली (रणवीर सिंह) और मेकर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच भयानक लड़ाई देखने को मिलेगी। पहले भाग में रहमान डकैत की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन दर्शकों को दूसरे भाग में उसकी झलक देखने को मिलेगी, क्योंकि कहानी को पहले भाग से जोड़कर आगे बढ़ाया जाएगा।

इसके अलावा, 19 मार्च को 'धुरंधर-2' अकेले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। पहले इस फिल्म का सामना यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' से होना था, लेकिन निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यश की 'टॉक्सिक' 4 जून को रिलीज़ होगी। माना जा रहा है कि यह निर्णय ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए लिया गया है।

कहा जा रहा है कि बड़े बजट की बनी फिल्म को पैन-इंडिया रिलीज के लिए तैयार किया गया है और तनाव के कारण सिनेमा के वैश्विक बाजार पर एक बड़ा असर पड़ सकता है।

Point of View

NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

धुरंधर-2 का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
धुरंधर-2 का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा।
फिल्म धुरंधर-2 की रिलीज डेट क्या है?
फिल्म धुरंधर-2 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार हैं।
क्या धुरंधर-2 पहले भाग से जुड़ी होगी?
हाँ, यह फिल्म पहले भाग से जुड़ी हुई है और उसमें पहले भाग के कुछ पात्रों की झलक भी मिलेगी।
फिल्म धुरंधर-2 किस भाषा में रिलीज होगी?
यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
Nation Press