क्या देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम पर आधारित फिल्में बन गई हैं हिट कराने का नया तरीका? धुरंधर-2 ट्रेलर पर यूजर्स में बंटाव!
सारांश
Key Takeaways
- धुरंधर-2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
- सोशल मीडिया पर यूजर्स में बंटाव है।
- एक पक्ष इसे देशभक्ति से जोड़ रहा है।
- दूसरा पक्ष फिल्म को धार्मिक भेदभाव का आरोप लगा रहा है।
- फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है।
मुंबई, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर-2, जिसका शीर्षक है 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर अब जारी हो चुका है और इसे सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक गंभीर लुक, खतरनाक एक्शन और बदले की कहानी को दर्शाया गया है, जो किसी का भी एड्रीनलीन बूस्ट कर सकता है। लेकिन क्या फिल्म को सफल बनाने के लिए देशभक्ति, हिंदू-मुस्लिम और सनातन को निशाना बनाना आजकल का नया ट्रेंड बन गया है? यह हम नहीं, बल्कि यूजर्स कह रहे हैं।
'धुरंधर: द रिवेंज' के आने के साथ ही सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। ट्रेलर की सराहना करने वालों की कमी नहीं है, और न ही फिल्म की आलोचना करने वालों की। एक धड़ा फिल्म को देखकर देशभक्ति के रंग में रंग चुका है और इसे पाकिस्तान से बदला लेने के रूप में देख रहा है। रणवीर सिंह के एक्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स का कहना है कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है। ल्यारी का बादशाह आधिकारिक तौर पर वापस आ चुका है! यह ट्रेलर पूरी तरह से जोश से भरा हुआ है। रणवीर सिंह, हमजा अली के रूप में, एक शानदार भूमिका निभा रहे हैं। 19 मार्च का बेसब्री से इंतज़ार है।
वहीं एक अन्य धड़ा फिल्म को देशभक्ति, हिंदू-मुस्लिम और सनातन को निशाना बनाने का आरोप लगा रहा है। फिल्म फिक्शन है और इसे इस तरह प्रस्तुत किया गया है जैसे सारी घटनाएं वास्तविक हों। फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के इमोशन का फायदा उठाते हुए फिल्म में ये एंगल जोड़ा है, जबकि फिल्म का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। यूजर्स का कहना है कि हिंदुस्तान में जब तक सिनेमा है, तब तक लोगों को हिंदू-मुसलमान के नाम पर बेवकूफ बनाना आसान है। लोग इसे देखेंगे और सब कुछ सच मान लेंगे, हर कोई इमोशनल फूल है और इस काल्पनिक फिल्म को वास्तविकता समझ लेगा।
'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर भले ही सोशल मीडिया बंट गया है, लेकिन फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले भाग का भी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 19 मार्च को फिल्म अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। पहले, फिल्म को टक्कर देने के लिए यश की 'टॉक्सिक' भी 19 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने फिल्म को जून में रिलीज़ करने का फैसला किया है।