20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बॉक्स ऑफिस की बेमिसाल सफलता के बाद 'धुरंधर' ने अवॉर्ड्स में भी अपना जादू दिखाया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बॉक्स ऑफिस की बेमिसाल सफलता के बाद 'धुरंधर' ने अवॉर्ड्स में भी अपना जादू दिखाया

सारांश

बॉलीवुड के चहेते अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद, अवॉर्ड्स में भी धूम मचाई है। फिल्म ने 13 अवॉर्ड्स जीतकर अपने सफर को और भी खास बना दिया है।

मुख्य बातें

फिल्म ने 13 अवॉर्ड्स जीते हैं।
रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता।
आदित्य धर ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड हासिल किया।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
यह फिल्म हिंदी सिनेमा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है।

मुंबई, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है।

फिल्म का पहला भाग भी दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। अब, पहले भाग 'धुरंधर' ने अवॉर्ड्स में भी अपनी छाप छोड़ दी है। फिल्म ने एक साथ 13 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। यह फिल्म विभिन्न श्रेणियों में नॉमिनेटेड थी और कई महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स जीतने में सफल रही है।

चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में 'धुरंधर' की चमक देखने को मिली, जहाँ बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी 'धुरंधर' ने जीता है। आदित्य धर के आधिकारिक बी62 स्टूडियो ने इस फिल्म को मिले अवॉर्ड्स की लिस्ट साझा की है और पूरी टीम को इसके लिए सराहा है।

आइए जानते हैं कि फिल्म ने किन-किन कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं। रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है, जबकि आदित्य धर ने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट डायलॉग राइटर के खिताब पर कब्जा किया है।

अक्षय खन्ना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफर, शाश्वत सचदेव को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, शिवकुमार वी को बेस्ट एडिटर, विकास नौलखा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, धुति रंजन साहो और उनकी टीम को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बिश्वजीत चटर्जी को बेस्ट साउंड डिजाइन, स्मृति चौहान को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर और प्रीतिशील सिंह डिसूजा को बेस्ट हेयरस्टाइल और मेकअप का खिताब प्राप्त हुआ है।

कुल मिलाकर सभी प्रमुख श्रेणियों में 'धुरंधर' ने बाजी मार ली है। हिंदी सिनेमा में इतने सारे अवॉर्ड एक ही मंच पर जीतना बहुत कम फिल्मों के लिए संभव हुआ है। इससे पहले, रणवीर सिंह की 'गली बॉय' ने साल 2020 में 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

बॉक्स ऑफिस की सफलता के बाद इतने सारे अवॉर्ड जीतना 'धुरंधर' की पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। इस फिल्म के कलेक्शन और सफलता को देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि साल 2025 'धुरंधर' और निर्देशक आदित्य धर के नाम रहा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अवॉर्ड्स के मामले में भी अपनी जगह बनाई है। यह फिल्म अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और शानदार कहानी के लिए जानी जाएगी। यह एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि कैसे एक फिल्म दर्शकों और ज्यूरी दोनों का दिल जीत सकती है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धुरंधर फिल्म ने कितने अवॉर्ड्स जीते?
धुरंधर ने एक साथ 13 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
कौन से प्रमुख अवॉर्ड्स धुरंधर ने जीते?
धुरंधर ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, और बेस्ट डायलॉग राइटर के अवॉर्ड्स जीते हैं।
धुरंधर का निर्देशक कौन है?
धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में कौन है?
फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा रहा?
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले