18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विवेक ओबेरॉय ने फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना करने वालों को कड़ा जवाब दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विवेक ओबेरॉय ने फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना करने वालों को कड़ा जवाब दिया?

सारांश

फिल्म 'धुरंधर' ने 1,240 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। विवेक ओबेरॉय ने फिल्म की प्रशंसा की है और विरोधियों को जवाब दिया है। जानें उन्होंने क्या कहा।

मुख्य बातें

फिल्म 'धुरंधर' ने 1,240 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया।
विवेक ओबेरॉय ने फिल्म की प्रशंसा की।
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की अभिनय की सराहना।
अनुपम खेर ने भी फिल्म की तारीफ की।
फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बन गई।

मुंबई, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर' ने अपनी सफलता के झंडे गाड़ते हुए विश्व स्तर पर 1,240 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की प्रशंसा का सिलसिला आज भी जारी है।

फिल्म 'धुरंधर' पर टिप्पणी करते हुए विवेक ओबेरॉय ने कड़ी बात की है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के बाद, अब विवेक ओबेरॉय ने भी फिल्म की खूब तारीफ की है और विरोध करने वालों के प्रति अपनी साफ बात रखी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'आज मैंने 'धुरंधर' देखी। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उससे कहीं अधिक है। यह एक घोर अंधेरे कमरे में अचानक कुछ बदल जाने जैसा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'यदि आपने कभी किसी शहीद के घर में खड़े होकर उसकी खामोशी महसूस की है, जहां दीवारें यादों से भरी हैं पर कुर्सियां हमेशा खाली रहती हैं, तो आप इस फिल्म की धड़कन को पहचान लेंगे।'

विवेक ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की अभिनय की भी सराहना की और कहा कि रणवीर ने अपनी एनर्जी का सही इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा, 'रणवीर संयम के भीतर दबी आग से जल रहे हैं, जो यह साबित करता है कि मौन किसी भी गर्जना से अधिक भयावह हो सकता है।'

यह पहली बार नहीं है जब किसी ने फिल्म की तारीफ की है। फिल्म की रिलीज के साथ ही, जिसने भी इसे देखा है, वो तारीफ किए बिना नहीं रह सका है। अनुपम खेर ने फिल्म को देखने के बाद कहा था कि आदित्य पर 'माता चढ़ गई' है। उन्होंने फिल्म पर कई वीडियो भी साझा किए थे।

फिल्म 'धुरंधर', जो 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले यह खिताब 'छावा' के नाम था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि शहीदों की कुर्बानी की गहराई को भी उजागर करती है।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'धुरंधर' का ग्रॉस कलेक्शन कितना है?
'धुरंधर' ने विश्व स्तर पर 1,240 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
विवेक ओबेरॉय ने फिल्म के बारे में क्या कहा?
विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'यह सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि उससे कहीं बढ़कर है।'
फिल्म की सफलता के पीछे कौन से अभिनेता हैं?
फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे अभिनेता हैं।
क्या फिल्म 'धुरंधर' की कोई आलोचना हुई है?
जी हां, कुछ आलोचकों ने फिल्म पर सवाल उठाए हैं, लेकिन विवेक ओबेरॉय ने उनका जवाब दिया है।
फिल्म कब रिलीज हुई थी?
फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले