18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बरेली में दिशा पाटनी के पिता के घर पर फायरिंग हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बरेली में दिशा पाटनी के पिता के घर पर फायरिंग हुई?

सारांश

बरेली में दिशा पाटनी के पिता के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिससे परिवार में खौफ का माहौल है। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जो एक विवाद का परिणाम बताया जा रहा है।

मुख्य बातें

दिशा पाटनी का परिवार इस घटना से स्तब्ध है।
पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
गैंगस्टर रोहित गोदारा ने जिम्मेदारी ली है।
घटना का कारण एक टिप्पणी का प्रतिशोध है।
जांच जारी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

बरेली, 12 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के निवास पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। यह घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में तड़के साढ़े तीन बजे हुई, जिससे परिवार में भय का माहौल है। घटनास्थल के चारों ओर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं और जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया, "गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब साढ़े तीन बजे रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के निवास पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। एसपी सिटी, एसओजी और सर्विलांस टीमों के साथ तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। घटना की पुष्टि के बाद तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान जल्द की जाएगी। इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से ली है। गोदारा ने दावा किया कि यह हमला प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्ध महाराज पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी की कथित टिप्पणी का प्रतिशोध है।

खुशबू पाटनी ने पहले ही सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है, लेकिन गोदारा ने इसे नकारते हुए हमले की जिम्मेदारी ली। रोहित गोदारा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा जाता है, जो हाल ही में राजस्थान पुलिस की छापेमारी के बाद चर्चा में आया था।

दिशा पाटनी का पैतृक घर बरेली के सिविल लाइंस में चौपला के पास है, जहां जगदीश पाटनी परिवार सहित रहते हैं। दिशा की बड़ी बहन खुशबू भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं और उनका परिवार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।

अप्रैल 2025 में खुशबू ने एक लावारिस बच्ची को खंडहर से बचाया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। इस हमले की घटना से परिवार के सदस्य स्तब्ध हैं। पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी आर्य ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

तब तक ऐसे घटनाओं का होना जारी रहेगा। हमें एकजुट होकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिशा पाटनी के पिता के घर पर फायरिंग क्यों हुई?
यह फायरिंग दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी की एक टिप्पणी का प्रतिशोध बताया जा रहा है।
फायरिंग की जिम्मेदारी किसने ली?
इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है।
क्या पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?
हाँ, पुलिस ने घटनास्थल पर बल तैनात किया है और जांच शुरू की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले