1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में डॉक्टर पर चाकू से हमला हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में डॉक्टर पर चाकू से हमला हुआ?

सारांश

मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में एक डॉक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना ने मेडिकल क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास पर सवाल उठाए हैं।

मुख्य बातें

डॉक्टर पर चाकू से हमला करना एक गंभीर अपराध है।
अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
घायल डॉक्टर का इलाज जारी है।
समाज में इस तरह की घटनाओं को रोकने की आवश्यकता है।

मुंबई, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के प्रसिद्ध केईएम हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक डॉक्टर पर अस्पताल परिसर में चाकू से जानलेवा हमला किया गया।

हमलावर कोई और नहीं, बल्कि अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्टाफ का भाई था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी बहन और डॉक्टर के बीच कथित प्रेम संबंधों से गहरी नाराज़गी थी। इसी रंजिश के चलते उसने दिन-दहाड़े यह खतरनाक कदम उठाया।

यह घटना बुधवार दोपहर को हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने दो साथियों के साथ हॉस्पिटल पहुंचा। वह सीधे डॉक्टर के पास गया और अचानक चाकू निकालकर कई वार किए। इस हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, गर्दन और हाथ पर गहरे जख्म आए हैं। चीख-पुकार सुनकर अस्पताल का स्टाफ और सुरक्षा गार्ड दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी और उसके साथी फरार हो चुके थे।

जख्मी डॉक्टर को तुरंत उसी केईएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है, लेकिन उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

सूचना मिलते ही भोईवाडा पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी और उसके दो साथियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। पड़ोस, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अस्पताल ने अपने बयान में कहा, “हमारे डॉक्टर मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। उन पर हमला न केवल एक अपराध है, बल्कि पूरी मेडिकल व्यवस्था पर सवाल उठाता है।”

पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे। फिलहाल जांच जारी है और पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह हमला पूर्व में सुनियोजित था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे चिकित्सा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंताएँ पैदा की हैं। हमें इस प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हमले का कारण क्या था?
हमले का कारण आरोपी की बहन और डॉक्टर के बीच कथित प्रेम संबंध थे, जिससे वह नाराज़ था।
डॉक्टर की स्थिति क्या है?
डॉक्टर की स्थिति गंभीर है, लेकिन उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित की हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले