क्या इथियोपिया में प्रधानमंत्री मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान गर्व का विषय है? - प्रतुल शाह देव
सारांश
Key Takeaways
- प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान मिला।
- यह बदलते भारत की तस्वीर है।
- भाजपा प्रवक्ता ने मोदी की सख्त नीति की सराहना की।
- आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
रांची, 17 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने इथियोपिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सर्वोच्च सम्मान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है, जिस पर हम सभी हिंदुस्तानियों को गर्व करना चाहिए। आज भारत को वैश्विक मंच पर गौरव की दृष्टि से देखा जा रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने बुधवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से खास बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एकमात्र ऐसे राजनेता हैं, जिन्हें इतने अधिक सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जो कि हम सभी के लिए खुशी और गर्व की बात है। आज भारत को विश्व फलक पर देखने का नजरिया बदल चुका है।
प्रतुल शाह देव ने कहा कि यह बदलते भारत का सम्मान है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए कई उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं, जिन्हें शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में भारत अनवरत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में इस लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करेंगे। इस दिशा में शासन व्यवस्था पूरी तरह से जुटी हुई है।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के बॉंडी बीच पर हुए हमले का भारत के हैदराबाद से संबंध आने पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह खतरनाक संकेत है। हालांकि, हमारी सरकार का आतंकवाद के खिलाफ रुख हमेशा सख्त रहा है। हमारे शासनकाल में कई राज्यों में से आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है।
भाजपा नेता ने कहा कि जिस प्रकार से ऑस्ट्रेलिया के बॉंडी बीच पर हुए हमले का कनेक्शन हैदराबाद से सामने आ रहा है, वह निसंदेह चिंता का विषय है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अभी तक इन आतंकी मॉड्यूल का पूरी तरह खात्मा नहीं हुआ है। आगामी दिनों में जांच एजेंसियां इस पर ध्यान देंगी और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करेंगी।