25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

<b>फिरोजाबाद में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ शातिर मोबाइल लुटेरा, पैर में लगी गोली</b>

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
<b>फिरोजाबाद में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ शातिर मोबाइल लुटेरा, पैर में लगी गोली</b>

सारांश

फिरोजाबाद की रामगढ़ पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान शातिर मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया। आरोपी को गोली लगी और वह अस्पताल में भर्ती है। जानें इस दिलचस्प घटना के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

फिरोजाबाद में मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार हुआ।
आरोपी को पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने 4 टीमें गठित की थीं।
आरोपी ने छिनैती की घटनाओं को स्वीकार किया।
अन्य दो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

फिरोजाबाद, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। रामगढ़ पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मामलों में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में आरोपी को पुलिस की गोली लगने से चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि रामगढ़ पुलिस टीम ने थाना उत्तर और रामगढ़ क्षेत्र में छिनैती करने वाले एक आरोपी को 315 बोर का अवैध असलहा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज पुत्र रामजीलाल, निवासी नगला मिर्जा के रूप में हुई है। अन्य 2 वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पंकज के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि 10 अप्रैल

एसपी सिटी ने बताया कि घटना की सफलतापूर्वक जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिए आरोपी की पहचान की गई, जिसमें 3 नाम सामने आए। इसी दौरान 11 अप्रैल की रात मुखबिर ने सूचना दी कि मोबाइल छिनैती करने वाले आरोपियों में से एक पंकज चनोरा खत्ता के पास है।

सूचना पर प्रभारी थाना रामगढ़ अपनी पुलिस टीम के साथ चनोरा खत्ता के पास पहुंचे, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी ने दोनों छिनैती की घटनाओं को स्वीकार कर लिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल स्थानीय समुदाय को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे देश में अपराध के खिलाफ पुलिस की सजगता को भी दर्शाता है। पुलिस द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं और इससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपी ने छिनैती की घटनाओं को स्वीकार किया है?
हाँ, आरोपी ने दोनों छिनैती की घटनाओं को कबूल किया है।
पुलिस ने आरोपी को किस प्रकार गिरफ्तार किया?
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें उसे गोली लगी।
क्या अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं?
अभी अन्य 2 वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने कितनी टीमें बनाई थीं?
पुलिस ने घटना की जांच के लिए 4 टीमों का गठन किया था।
क्या आरोपी का नाम क्या है?
गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज पुत्र रामजीलाल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले