फ्रांस की रहस्यमय सड़क 'पैसेज डू गोइस': चंद्रमा से जुड़े रहस्य का खुलासा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
फ्रांस की रहस्यमय सड़क 'पैसेज डू गोइस': चंद्रमा से जुड़े रहस्य का खुलासा

सारांश

फ्रांस की अनोखी सड़क 'पैसेज डू गोइस' एक अद्भुत प्राकृतिक कृति है, जो चंद्रमा के ज्वार-भाटा से प्रभावित होती है। यह सड़क दिन में सिर्फ दो घंटे के लिए दिखाई देती है। जानिए इसके रहस्यमय पहलू और इसकी अद्वितीयता।

मुख्य बातें

पैसेज डू गोइस एक ज्वारीय सड़क है जो केवल दो घंटे के लिए दिखाई देती है।
यह सड़क चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति से प्रभावित होती है।
यह सड़क लगभग 4.125 किलोमीटर लंबी है।
द्वीप के आसपास सीप पालन होता है।
सड़क को पार करने का सही समय ज्वार के अनुसार होता है।

नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। विज्ञान की दुनिया में जितनी रोचकता है, उतनी ही रहस्यों से भरी हुई है। इसी रहस्य और रोचकता का उदाहरण है फ्रांस की एक अनोखी सड़क, जिसे 'पैसेज डू गोइस' के नाम से जाना जाता है। यह सड़क दिन में केवल दो घंटे के लिए पानी से बाहर दिखती है।

फ्रांस के पश्चिमी तट पर स्थित नोइरमौतिए द्वीप की सबसे बड़ी विशेषता है पैसेज डू गोइस। यह एक प्राकृतिक और ज्वारीय सड़क है, जो मुख्य भूमि को द्वीप से जोड़ती है। हालांकि, यह सड़क केवल कुछ घंटों के लिए दिखाई देती है और इसे पार किया जा सकता है। इस अनोखी सड़क का चंद्रमा से खास संबंध है।

चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण ज्वार-भाटा का प्रभाव पड़ता है, जिसके चलते यह सड़क उच्च ज्वार में पानी में डूब जाती है और कम ज्वार में उभरकर दिखाई देती है। नोइरमौतिए एक छोटा ज्वारीय द्वीप है, जिसकी लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से एस्ट्रोनॉट्स ने इस द्वीप के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की तस्वीर खींची थी। यह तस्वीर 12 जून 2021 को ली गई थी, जिसमें कम ज्वार के समय के खुले कीचड़ वाले मैदान, खारे पानी के दलदल, रेत के टीले, छोटी बस्तियां और खेत स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। पैसेज डू गोइस की लंबाई लगभग 4.125 किलोमीटर है। यह द्वीप तक पहुँचने का मुख्य मार्ग है, इसलिए इसे सही समय पर पार करना आवश्यक होता है।

साल 1971 में एक पुल का निर्माण किया गया, ताकि हाई टाइडल में भी यात्रा की जा सके, लेकिन पैसेज डू गोइस आज भी ज्वार के अनुसार डूबता-उभरता रहता है। कम ज्वार के समय यह सड़क कार, साइकिल या पैदल पार करने के लिए सुरक्षित होती है। आमतौर पर औसत ज्वारीय गुणांक (ज्वार और भाटा के बीच का अंतर) लो टाइडल से 1.5 घंटे पहले और 1.5 घंटे बाद तक, यानी लगभग 3 घंटे में इसे पार किया जा सकता है। बताया गया है कि यह चंद्रमा की खिंचाव शक्ति पर निर्भर करता है। हाई टाइडल ज्वार में पानी 1.5 से 4 मीटर तक ऊपर चढ़ जाता है।

द्वीप के आसपास खुले कीचड़ मैदानों में सीपदार जीवों की भरपूर संख्या होती है। यहां बड़े पैमाने पर सीप पालन किया जाता है। तट पर मछली पालन के साथ, स्थानीय लोग दलदलों से 'सफेद सोना' यानी नमक भी इकट्ठा करते हैं। गर्मियों में जब पानी भाप बनकर उड़ जाता है, तो छोटी नहरों और तालाबों से नमक निकाला जाता है।

नासा ने निकोन डी5 कैमरे से 1150 एमएम फोकल लेंथ पर एक तस्वीर ली। अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की ऐसी तस्वीरें वैज्ञानिकों और आम लोगों के लिए लेते हैं, जो इंटरनेट पर मुफ्त उपलब्ध हैं। पैसेज डू गोइस एक प्राकृतिक कृति है, जो चंद्रमा की शक्ति से जुड़ी हुई है। पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह चंद्रमा के प्रभाव को भी दर्शाता है। यह प्राकृतिक कृति पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो इसे देखने आते हैं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पैसेज डू गोइस कितनी लंबी है?
पैसेज डू गोइस की लंबाई लगभग 4.125 किलोमीटर है।
यह सड़क कब दिखाई देती है?
यह सड़क दिन में केवल दो घंटे के लिए पानी से बाहर दिखाई देती है।
पैसेज डू गोइस का चंद्रमा से क्या संबंध है?
यह सड़क चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति से प्रभावित होती है, जिससे ज्वार-भाटा का प्रभाव पड़ता है।
क्या यहां सीप पालन होता है?
हाँ, द्वीप के आसपास सीप पालन बड़े पैमाने पर किया जाता है।
इस सड़क को पार करने का सही समय क्या है?
इस सड़क को आमतौर पर औसत ज्वारीय गुणांक के अनुसार 1.5 घंटे पहले और 1.5 घंटे बाद पार किया जा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले