19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने से गौतमबुद्ध नगर में 4 लाख 40 हजार मतदाताओं के नाम कटेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने से गौतमबुद्ध नगर में 4 लाख 40 हजार मतदाताओं के नाम कटेंगे?

सारांश

गौतमबुद्ध नगर में विशेष संघन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में हुए परिवर्तनों के कारण 4 लाख 40 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से कटने की संभावना है। क्या आप जानते हैं कि कैसे यह प्रक्रिया चल रही है?

मुख्य बातें

मतदाता सूची में 4 लाख 40 हजार मतदाताओं के नाम कटने की संभावना।
नो मैपिंग और एएसडी श्रेणी में शामिल मतदाता प्रभावित होंगे।
दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य पारदर्शिता और सत्यापन को बढ़ाना है।
गौतमबुद्ध नगर की तीन विधानसभा सीटों पर बदलाव किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर, 27 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। विशेष संघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाता सूची की गणना प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 26 दिसंबर को जारी एसआईआर स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 18 लाख 65 हजार 673 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में मतदाताओं का डिजिटलीकरण, मैपिंग और सत्यापन किया गया है। लाखों मतदाता नो मैपिंग और एएसडी (अब्सेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट) श्रेणी में पाए गए हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार, जिले की तीन विधानसभा सीटों, 61 नोएडा, 62 दादरी और 63 जेवर, में मतदाता आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में कुल 7,71,082 मतदाता हैं, जिनमें से 5,61,764 (72.85 फीसदी) के इलेक्टोरल फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं दादरी सीट पर कुल 7,26,828 मतदाताओं में से 5,62,435 (77.38 फीसदी) और जेवर में 3,67,763 मतदाताओं में से 2,93,470 (79.8 फीसदी) का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है।

मैपिंग की स्थिति की बात करें तो जिले में कुल 12,33,316 मतदाताओं (66.11 फीसदी) की मैपिंग की गई है। इसके विपरीत 1,83,067 से अधिक मतदाता (लगभग 9.81 फीसदी) ऐसे पाए गए हैं, जो नो मैपिंग श्रेणी में शामिल हैं। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 59,139, दादरी में 1,01,877 और जेवर में 22,051 मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में दर्ज हुए हैं। इन मतदाताओं को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नो मैपिंग श्रेणी में शामिल 1 लाख 80 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। इन मतदाताओं को अपनी पात्रता और पहचान से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके लिए 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, जिले में बड़ी संख्या में मतदाता एएसडी श्रेणी में भी पाए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में कुल 4 लाख 48 हजार 15 मतदाता, यानी करीब 24.01 फीसदी एएसडी श्रेणी में दर्ज हैं। इनमें नोएडा में 2,09,320, दादरी में 1,64,395 और जेवर में 74,300 मतदाता शामिल हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार एसआईआर प्रक्रिया के तहत करीब 4 लाख 40 हजार मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं।

ऐसे मतदाता 31 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होंगे, जब तक कि वे तय समयसीमा में आवश्यक दस्तावेज जमा कर सत्यापन पूरा नहीं कराते।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में केवल पात्र मतदाता ही मतदान कर सकें।

—राष्ट्र प्रेस

पीकेटी/पीएसके

संपादकीय दृष्टिकोण

जो देश की राजनीतिक स्थिरता और पारदर्शिता के लिए आवश्यक है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मतदाता सूची में नाम कटने का क्या कारण है?
मतदाता सूची में नाम कटने का कारण नो मैपिंग और एएसडी श्रेणी में शामिल होना है।
क्या मुझे अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे?
हाँ, यदि आप नो मैपिंग श्रेणी में हैं, तो आपको अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे।
अंतिम वोटर लिस्ट कब प्रकाशित होगी?
अंतिम वोटर लिस्ट 31 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले