17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं पूरी हो गईं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं पूरी हो गईं?

सारांश

गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर दिया। क्या इस बार यात्रा में कोई कमी नहीं होगी? जानें पूरी खबर।

मुख्य बातें

गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।
सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी।
सुरक्षा और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान बनाए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा, 9 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा के आयोजन से पहले जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को तहसील जेवर के ग्राम खेड़ा भाईपुर में स्थित प्राचीन नानकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और यात्रा मार्गों एवं तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सफाई, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा-व्यवस्था जैसे सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया गया।

उन्होंने कांवड़ मार्गों पर सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय की उपलब्धता एवं प्राथमिक उपचार केंद्रों की स्थापना की स्थिति की समीक्षा की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के प्रबंधकों के साथ बैठक करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए, उनके द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप पूर्ण कर ली जाएं।

इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, एसीपी सार्थक सैंगर, वन विभाग से अनामिका, मंदिर समिति के पदाधिकारीगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के ट्रैफिक विभाग ने भी डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है और बड़े वाहनों की एंट्री पर भी नियंत्रण लगाया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांवड़ यात्रा कब आयोजित की जा रही है?
कांवड़ यात्रा का आयोजन हर वर्ष सावन के महीने में होता है, जो इस साल जुलाई में होगा।
डीएम ने किस मंदिर में निरीक्षण किया?
डीएम ने ग्राम खेड़ा भाईपुर स्थित प्राचीन नानकेश्वर महादेव मंदिर में निरीक्षण किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान कौन-कौन सी व्यवस्थाएं की जाएंगी?
कांवड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा-व्यवस्था, और सीसीटीवी कैमरे जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
कौन से अधिकारी निरीक्षण में शामिल थे?
निरीक्षण में उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, एसीपी सार्थक सैंगर और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।
ट्रैफिक विभाग ने क्या कदम उठाए हैं?
ट्रैफिक विभाग ने डायवर्जन प्लान लागू किया है और बड़े वाहनों की एंट्री पर नियंत्रण लगाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले