गोलमाल-5: अक्षय कुमार का 'बाला' रूप, दो नए किरदारों से हंसी का तड़का

Click to start listening
गोलमाल-5: अक्षय कुमार का 'बाला' रूप, दो नए किरदारों से हंसी का तड़का

सारांश

गोलमाल श्रृंखला का नया सीक्वल 'गोलमाल-5' दर्शकों के बीच आ रहा है। इस बार अक्षय कुमार और शरमन जोशी जैसे सितारे नई भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे हंसी का डोज दोगुना हो जाएगा।

Key Takeaways

  • गोलमाल-5 में अक्षय कुमार का लुक 'बाला' की तरह है।
  • फिल्म में शरमन जोशी की वापसी हो रही है।
  • मुख्य सितारे एक साथ मस्ती करते नजर आएंगे।
  • फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
  • फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

मुंबई, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 2006 में शुरू हुई हंसी की यात्रा 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' अब 20 वर्षों का सफर पूरा कर चुकी है और इस फिल्म का पांचवां सीक्वल दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

इस बार गोलमाल में दो नए चेहरे शामिल होने वाले हैं और उनके लुक भी सामने आ चुके हैं। फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

'गोलमाल-5' पहले चार सीक्वल से बिल्कुल अलग और मजेदार होने वाली है। इस बार अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी अपनी कॉमेडी का तड़का डालने के लिए तैयार हैं। अभिनेता का लुक भी एलीवेट हो चुका है, जिसमें वह 'हाउसफुल-4' के 'बाला' की तरह नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार बाला किसी राजसी परिवार का हिस्सा नहीं, बल्कि एक विलेन के रूप में।

शरमन जोशी भी इस फिल्म में वापसी कर रहे हैं, जिन्हें पहले सीक्वल में देखा गया था। अब वह पांचवे सीक्वल का हिस्सा बनेंगे।

'गोलमाल-5' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें कुणाल खेमू, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, अजय देवगन, और श्रेयस तलपड़े मस्ती करते दिख रहे हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी ने सभी बड़े सितारों को एक ही छत के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है। हालांकि, फिल्म में लीड किरदार के लिए किन अभिनेत्रियों को साइन किया गया है, इस पर अभी सस्पेंस है।

कुणाल खेमू ने फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहित शेट्टी सभी को सीन समझा रहे हैं और अजय देवगन की ग्रैंड एंट्री की तैयारी की जा रही है। इस BTS वीडियो में सभी सितारों की जबरदस्त मस्ती देखने को मिल रही है। फिल्म को देखकर दर्शक इस बार पेट पकड़कर हंसने को मजबूर होंगे।

फैंस को 'गोलमाल-5' देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, हंसी का डोज कम नहीं होने वाला है, क्योंकि अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है, जिसमें कॉमेडी और हॉरर का भरपूर तड़का है।

Point of View

जिसमें दो नए किरदार और अक्षय कुमार की एंट्री दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आ सकती है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
NationPress
17/03/2026

Frequently Asked Questions

गोलमाल-5 कब रिलीज होगी?
गोलमाल-5 की रिलीज़ की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इसे 2027 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
फिल्म में कौन से नए चेहरे शामिल होंगे?
फिल्म में अक्षय कुमार और शरमन जोशी जैसे नए चेहरे शामिल होंगे।
गोलमाल-5 का निर्देशन कौन कर रहा है?
रोहित शेट्टी गोलमाल-5 का निर्देशन कर रहे हैं।
क्या फिल्म में कोई नई अभिनेत्री होगी?
फिल्म में लीड किरदारों के लिए किस अभिनेत्री को साइन किया गया है, यह अभी सस्पेंस में है।
क्या गोलमाल-5 में एक्शन भी होगा?
फिल्म मुख्य रूप से कॉमेडी पर आधारित है, लेकिन अपेक्षित है कि इसमें कुछ एक्शन सीक्वेंस भी होंगे।
Nation Press