26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गोरखपुर में राष्ट्रपति की भव्य अगवानी होगी? : सीएम योगी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गोरखपुर में राष्ट्रपति की भव्य अगवानी होगी? : सीएम योगी

सारांश

गोरखपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भव्य अगवानी की तैयारियों की पूरी जानकारी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की है। राष्ट्रपति का गोरखनाथ मंदिर और आयुष विश्वविद्यालय का दौरा है। जानें तैयारी की खास बातें और कार्यक्रम का महत्व।

मुख्य बातें

राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर और आयुष विश्वविद्यालय में होगा।
सभी जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है।
जनता को राष्ट्रपति के दौरे का स्वागत करना चाहिए।

गोरखपुर, 28 जून (राष्ट्र प्रेस)। प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भव्य अगवानी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन भटहट के पिपरी स्थित आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। इसलिए मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर से आयुष विश्वविद्यालय तक राष्ट्रपति के रूट का भी निरीक्षण किया।

30 जून और 1 जुलाई को राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे के कार्यक्रमों की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार दोपहर से शनिवार पूर्वाह्न तक नज़र रखी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को एम्स गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अगले दिन, 1 जुलाई को वह भटहट के पिपरी में बने राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी और सोनबरसा बालापार में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर से आयुष विश्वविद्यालय तक की यात्रा की। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपति के रूट का निरीक्षण करना था। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा, करीमनगर चौराहा, झुंगिया मोड़, मेडिकल कॉलेज रोड होते हुए आयुष विश्वविद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान कुलपति, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह आयुष विश्वविद्यालय जाने से पहले गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी को राष्ट्रपति के कार्यक्रम को यादगार बनाने में पूरी जिम्मेदारी से जुटना चाहिए। इस बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा न केवल प्रदेश की पहचान को बढ़ाएगा, बल्कि यहां की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तैयारियों से यह तथ्य और भी स्पष्ट होता है कि प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता और राजनीतिक स्थिरता इस महत्वपूर्ण अवसर पर उजागर होगी।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा कब है?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा 30 जून और 1 जुलाई को है।
आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन कब होगा?
आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन 1 जुलाई को होगा।
मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा कब की?
मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा लगातार दूसरे दिन की।
राष्ट्रपति किन स्थलों का दौरा करेंगी?
राष्ट्रपति गोरखनाथ मंदिर और आयुष विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी।
बैठक में कौन-कौन उपस्थित थे?
बैठक में महापौर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कई विधायक उपस्थित थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले