29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुरु नानक देव के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए? : रेखा गुप्ता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुरु नानक देव के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए? : रेखा गुप्ता

सारांश

पटना साहिब गुरुद्वारे में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया और बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार की वापसी का दावा किया।

मुख्य बातें

गुरु नानक देव का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
समाज में मानवता और समानता के मूल्यों को अपनाना चाहिए।
बिहार में एनडीए सरकार की वापसी की उम्मीद है।
गुरु पर्व पर पटना साहिब में श्रद्धा और आस्था का प्रदर्शन किया गया।

पटना, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि गुरु पर्व के इस पावन अवसर पर मैं पटना साहिब गुरुद्वारा जाकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त कर सकी। सचमुच, गुरु साहिब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। जो संघर्ष, बलिदान और त्याग उन्होंने हमारे लिए किया है, उसे हमें जीवन भर याद रखना चाहिए। देश और समाज के लिए गुरु साहिब ने जो किया है, उसका कर्ज हम कभी नहीं उतार सकते।

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नाम जपो, कर्म करो, बांटो। गुरु नानक देव जी की जयंती पर सभी को कोटि-कोटि बधाई। आइए, गुरु नानक साहिब के सर्वजन हिताय, सत्य, समानता और मानवता की निस्वार्थ सेवा के संदेश का पालन करके अपने और दूसरों के जीवन को उज्जवल बनाएं।

सीएम रेखा गुप्ता बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही हैं और उन्होंने दावा किया है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने वाली है। रेखा गुप्ता ने बताया कि बुधवार को वे पुण्यभूमि गया जी, अरवल और औरंगाबाद की जनता से मिलेंगी और संवाद करेंगी। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व की अगुवाई में बिहार ने विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता की नई पहचान बनाई है। बिहार इस बार फिर चुनने जा रहा है एनडीए सरकार।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 6 नवंबर को पहले चरण की सीटों के लिए जनता मतदान करेगी। इसके बाद 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। मतदान संपन्न होने के बाद 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरु नानक देव का संदेश क्या है?
गुरु नानक देव का संदेश सत्य, समानता और मानवता की सेवा है।
सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
सीएम रेखा गुप्ता ने गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां कब शुरू हुईं?
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पहले चरण के मतदान से पहले पूरी की गई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले