19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हिंदुस्तान देश की मां का अपमान सहेगा? बिहार चुनाव में एकनाथ शिंदे देंगे जवाब

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हिंदुस्तान देश की मां का अपमान सहेगा? बिहार चुनाव में एकनाथ शिंदे देंगे जवाब

सारांश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने देश की मां का अपमान सहन न करने की बात की और आगामी बिहार चुनाव में जनता के जवाब का आश्वासन दिया।

मुख्य बातें

देश की मां का अपमान नहीं सहन किया जाएगा।
बिहार चुनाव में जनता का जवाब आएगा।
प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान विकसित भारत पर है।
विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।
लंदन में महाराष्ट्र भवन का निर्माण गर्व का विषय है।

मुंबई, 4 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान अपनी देश की मां का अपमान नहीं सहन करेगा।"

एकनाथ शिंदे ने राष्ट्र प्रेस से विशेष बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करना गलत है। भारत एक संस्कृति प्रधान देश है। राहुल गांधी ने हमारे पीएम के खिलाफ भला-बुरा कहा, लेकिन पीएम मोदी ने कभी इसका जवाब नहीं दिया। पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाने में जुटे हैं और उनका ध्यान 2047 तक विकसित भारत पर है। वे देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर लाने के लिए काम कर रहे हैं।"

एकनाथ शिंदे ने कहा, "2014 से पहले हर मीडिया में केवल घोटालों की खबरें आती थीं। चारा घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला और कोलगेट घोटाला हुए। 2014 के बाद विपक्ष को मोदी सरकार पर करप्शन का आरोप लगाने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि विपक्ष करप्शन फर्स्ट की नीति पर चल रहा है जबकि पीएम मोदी नेशन फर्स्ट नीति का पालन कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि देश और विदेश में ऐसे बेदाग प्रधानमंत्री पर बार-बार आरोप लगाना, यह भारत नहीं, पाकिस्तान का प्रेम है।

डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी का मां से संबंध किसी राजनीति से नहीं है और मोदी पर उनका आशीर्वाद था। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि उनका बेटा प्रधानमंत्री है।

शिंदे ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली, उनके खिलाफ आरोप लगाना गलत है और देश की जनता इसका सटीक जवाब देगी। बिहार की जनता भी आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

विपक्ष की ओर से वोट चोरी के मुद्दे पर डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा, "जब ये लोग जीत जाते हैं, तो ईवीएम ठीक है और हार जाते हैं, तो वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे अनाप-शनाप बोलते हैं। महाराष्ट्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में उन्हें करारा जवाब दिया है और अब बिहार की जनता भी मुंहतोड़ जवाब देगी।"

लंदन में महाराष्ट्र भवन के निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह गर्व का क्षण है कि लंदन में महाराष्ट्र भवन बनाया जा रहा है। बुधवार को सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया है और इसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज की कीर्ति का लंदन पहुंचना हमारे लिए गर्व का क्षण है। साथ ही, हमारे देश के 11-12 किले अब यूनेस्को में नामांकित हुए हैं, जो वैश्विक स्तर पर बहुत सम्मान की बात है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि राजनीतिक भाषा और आचरण को सभ्य और शिष्ट रहना चाहिए। देश की संस्कृति का सम्मान किया जाना चाहिए और ऐसे मामलों में हमें अपने नेताओं के प्रति सजग रहना चाहिए। हमें विकास और समृद्धि के लिए सकारात्मक संवाद की आवश्यकता है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
एकनाथ शिंदे ने कहा कि हिंदुस्तान अपनी मां का अपमान नहीं सहन करेगा और विपक्ष पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का आरोप लगाया।
शिंदे ने बिहार चुनाव के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
लंदन में महाराष्ट्र भवन के बारे में जानकारी?
एकनाथ शिंदे ने बताया कि लंदन में महाराष्ट्र भवन का निर्माण हो रहा है, जिसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले