आईआईएम रायपुर में नौकरी का अनूठा अवसर, अंतिम तिथि 11 अप्रैल
सारांश
मुख्य बातें
रायपुर, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जैसे प्रसिद्ध संस्थान में कार्य करना अनेक लोगों का सपना होता है। यदि आप भी इस सुनहरे अवसर की खोज में हैं तो आपके लिए आईआईएम रायपुर ने बिजनेस मैनेजर/बिजनेस कंसल्टेंट (सीजीएसआरएलएम इनक्यूबेशन प्रोजेक्ट) के लिए कुल 2 पदों पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है।
आईआईएम रायपुर द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन और ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने की योजना बना रहे हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री जैसे कि एमबीए/पीजीडीएम/एमटेक या समाज कार्य में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित योग्यताओं और आवश्यक वर्षों का अनुभव भी होना अनिवार्य है।
योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन समेत विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की मासिक सैलरी 75,000 से 80,000 रुपए के बीच होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईआईएम रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद से जुड़े आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, दिए गए आधिकारिक ईमेल के माध्यम से पद के लिए आवेदन करें। सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें और फिर आवेदन को सबमिट करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।
आईआईएम रायपुर द्वारा जारी पदों के लिए योग्यता, भर्ती प्रक्रिया, आयु सीमा आदि संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।