क्या सरकार आपकी है, फिर बांग्लादेश को सबक क्यों नहीं सिखाती? इमरान मसूद की प्रतिक्रिया
सारांश
मुख्य बातें
सहारनपुर, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसलिए बांग्लादेश को सबक सिखाने की ज़िम्मेदारी उनकी है।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि बांग्लादेश में जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बांग्लादेश को वही सबक सिखाया जाना चाहिए जो इजरायल ने गाजा में सिखाया।
इमरान मसूद ने पलटवार करते हुए सवाल किया, "सरकार आपकी है, तो सबक क्यों नहीं सिखाते हो?"
कांग्रेस की नेता सुभाषिनी शरद यादव ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर कहा, "बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन यह उनका अंदरूनी मामला है। हमें सभी धर्मों की रक्षा करने की आवश्यकता है।"
इसके अलावा, इमरान मसूद ने असम में बढ़ती जनसंख्या पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे गलत और तथ्यों के विपरीत बताया।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि अगर घुसपैठिए 10 प्रतिशत बढ़ते हैं, तो असम को बांग्लादेश बनाने के प्रयास शुरू हो सकते हैं।
इमरान मसूद ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर से आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक ताकत की सराहना करने पर कहा, "दिग्विजय सिंह आरएसएस के धुर विरोधी हैं।"
बाबरी मस्जिद विवाद पर इमरान मसूद ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा, "हुमायूं कबीर मानसिक रूप से भाजपा के साथ जुड़े हैं।"