26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आईओएए 18 वर्षों के इतिहास का सबसे शानदार आयोजन है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आईओएए 18 वर्षों के इतिहास का सबसे शानदार आयोजन है?

सारांश

अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड 2025 के अध्यक्ष अंकित सुले ने भारत सरकार का आभार जताया है। इस आयोजन ने 18 वर्षों का नया मानक स्थापित किया है। जानें इस प्रतिष्ठित आयोजन के बारे में और क्या कुछ खास रहा।

मुख्य बातें

आईओएए 2025 का आयोजन मुंबई में हुआ।
64 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
भारत ने चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते।
इजरायल ने हिस्सा नहीं लिया।
अंकित सुले ने भारत सरकार का आभार जताया।

मुंबई, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड 2025 (आईओएए) के सफल आयोजन पर अध्यक्ष अंकित सुले ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने इसे 18 वर्षों के इतिहास का सबसे उत्कृष्ट आयोजन बताया।

अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड के अध्यक्ष अंकित सुले ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "यह पिछले 18 वर्षों का सबसे शानदार आयोजन रहा। हमने भारत में इससे पहले भी आईओएए इवेंट किए हैं, लेकिन यह सबसे बेहतरीन था। सरकार का बहुत सहयोग मिला, जिसके कारण यह आयोजन संभव हुआ।"

उन्होंने कहा, "इस इवेंट में 64 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 21 विभिन्न देशों के कुल 50 छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते। ईरान ने 5 गोल्ड अपने नाम किए, जबकि भारत, सिंगापुर और यूके ने 4-4 गोल्ड जीते। कई अन्य देशों ने 2-3 गोल्ड भी जीते।"

इस आयोजन में इजरायल के शामिल न होने पर अंकित सुले ने कहा, "इजरायल ने इस इवेंट में भाग नहीं लिया। उन्होंने पहले भाग लेने का विचार किया था, लेकिन बाद में ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि, फिलिस्तीन से एक प्रतिभागी और एक लीडर उपस्थित हुए, जिन्हें भारत आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन वे प्रतियोगिता में शामिल हो सके। उनकी उपस्थिति आयोजकों के लिए एक खुशी की बात रही।"

अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड 2025 में भारत के चार छात्रों ने देश का मान बढ़ाते हुए चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल दिलाया।

आईओएए 2025 का आयोजन मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में 11-21 अगस्त के बीच होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (एचबीसीएसई) और टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (टीआईएफआर) के तत्वावधान में किया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह एकता और सहयोग की मिसाल भी पेश करता है। भारत सरकार का समर्थन इस प्रकार के आयोजनों में अत्यंत आवश्यक है ताकि युवा प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईओएए 2025 में कितने देशों ने भाग लिया?
आईओएए 2025 में कुल 64 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
भारत ने कितने गोल्ड मेडल जीते?
भारत के छात्रों ने चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते।
आईओएए 2025 का आयोजन कब हुआ?
आईओएए 2025 का आयोजन 11-21 अगस्त 2025 के बीच हुआ।
इस आयोजन के अध्यक्ष कौन हैं?
इस आयोजन के अध्यक्ष अंकित सुले हैं।
क्या इजरायल ने इस इवेंट में भाग लिया?
नहीं, इजरायल ने इस इवेंट में भाग नहीं लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले