4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के जमशेदपुर में रील बनाने वाले बाइकर्स का ग्रुप लूटपाट में लिप्त था?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के जमशेदपुर में रील बनाने वाले बाइकर्स का ग्रुप लूटपाट में लिप्त था?

सारांश

जमशेदपुर में ‘स्मार्टी नाइटराइडर’ नामक बाइकर्स ग्रुप ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने 10 बाइकर्स को गिरफ्तार किया और उनके पास से कई आपराधिक सामग्री बरामद की। यह घटना न केवल सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है, बल्कि आम जनता के लिए भी खतरा बन गई है।

मुख्य बातें

जमशेदपुर में बाइकर्स गैंग की गिरफ्तारी पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गैंग के पास से आपराधिक सामग्री बरामद सामाजिक मीडिया का दुरुपयोग आम जनता की सुरक्षा को खतरा

जमशेदपुर, 26 जून (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के जमशेदपुर में सोशल मीडिया पर ‘स्मार्टी नाइटराइडर’ नाम से एक ग्रुप सक्रिय था, जिसमें विभिन्न करतब करते हुए रील बनाने वाले बाइकर्स का एक गैंग लूटपाट की घटनाओं में लिप्त था। पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए 10 बाइकर्स को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। इस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया। इनमें से चार युवकों पर पहले से आपराधिक मामलों के आरोप हैं।

यह गैंग रात के समय तेज गति से बाइक चलाते हुए और करतब करते हुए अपनी हरकतों के वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करके चर्चा में रहता था। इनकी गतिविधियों के कारण आम जनता की जान को भी खतरा था। गिरफ्तार किए गए युवकों में राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद, साहिल सिंह सरदार उर्फ रैफर, पीयूष डे, सौरभ कुमार उर्फ लादेन, महेश सिंह भूमिज, शुभम कालिंदी, सागर नाग, अतीश कुमार नाग, मुकेश गोराई और देवा बेहरा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, शहर में लूटपाट और छिनतई की कई वारदातों में इनकी संलिप्तता है। राजा सिंह के खिलाफ सिदगोड़ा और सीतारामडेरा थाना क्षेत्रों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुभम कालिंदी, सागर नाग और सौरभ कुमार पर भी एक-एक मामला दर्ज है।

पुलिस इन युवकों के निजी सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आम जनता की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहा था। यह आवश्यक है कि समाज और सरकार दोनों मिलकर ऐसे मामलों पर कड़ाई से ध्यान दें।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जमशेदपुर में बाइकर्स गैंग के खिलाफ पुलिस ने क्या कदम उठाए?
पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और कई छापेमारी कर 10 बाइकर्स को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए बाइकर्स में कौन-कौन शामिल हैं?
गिरफ्तार किए गए बाइकर्स में राजा सिंह, साहिल सिंह, पीयूष डे, सौरभ कुमार सहित अन्य शामिल हैं।
इस गैंग का सोशल मीडिया पर क्या प्रभाव था?
यह गैंग अपनी करतबों के वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर चर्चा में रहता था, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ती थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले