22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट हुई?

सारांश

जमशेदपुर में दिनदहाड़े हुई ज्वेलरी शॉप की लूट ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश पैदा कर दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने दुकान के मालिक को गंभीर रूप से घायल कर लाखों रुपए के आभूषण लूटे। जानिए इस घटना का पूरा विवरण और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी।

मुख्य बातें

जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट हुई।
छह हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
दुकान के मालिक को गंभीर चोट आई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

जमशेदपुर, 3 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र में स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की।

जानकारी के अनुसार, छह अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और अचानक हथियार निकालकर दुकान के मालिक पंकज जैन को बंधक बना लिया।

इसके बाद, उन्होंने दुकान से भारी मात्रा में जेवरात और आभूषण चुरा लिए। जब पंकज जैन ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने लाखों रुपए के आभूषण लूटे और मौके से फरार हो गए। हाथापाई और लूटपाट के दौरान तीन राउंड फायरिंग भी हुई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस की टीम के साथ सिटी एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

इससे पहले, इसी जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में 24 जून की रात अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार से डेढ़ करोड़ रुपए के सोने के आभूषण और नगदी लूटे थे। बाद में पुलिस ने इस वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था।

डेढ़ माह पहले झारखंड के बोकारो के चास मोड़ स्थित एक ज्वेलर्स पर भी अपराधियों ने सरेशाम डाका डालकर करोड़ों रुपए मूल्य के जेवरात लूट लिए थे। इस वारदात को बिहार के एक गिरोह ने अंजाम दिया था। दो दिन बाद वारदात में शामिल सभी अपराधियों को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन स्थानीय लोगों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
22 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस लूट में किसी को चोट आई?
हां, दुकान के मालिक पंकज जैन को गंभीर चोट आई है।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
क्या अपराधियों की पहचान हो पाई है?
पुलिस ने अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं की है, लेकिन नाकेबंदी कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
क्या पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं?
हां, इसी जिले में पहले भी ज्वेलरी दुकानों पर लूटपाट की घटनाएं हुई हैं।
क्या पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया है?
अभी तक इस मामले में किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले