25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जमशेदपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जमशेदपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट हुई?

सारांश

जमशेदपुर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर से दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट हुई। तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर लूट की और मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना कैद हो गई है, जिससे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मुख्य बातें

जमशेदपुर में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई।
अपराधियों ने हवाई फायरिंग की थी।
सीसीटीवी में घटना कैद हुई है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोश

जमशेदपुर, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ी लूट की घटना सामने आई। केनरा बैंक के पास स्थित सावित्री कॉम्प्लेक्स में पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में तीन हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर 10 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

घटना के दौरान अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, कंपनी के मालिक पंकज कुमार सिंह मजदूरों के भुगतान के लिए कैश गिन रहे थे, तभी तीन नकाबपोश युवक बाइक से आए और ऑफिस में घुसकर पिस्तौल तान दी। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाते हुए मेज पर रखे रुपए से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर और टेल्को थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिटी डीएसपी सुनील चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

डीएसपी ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर टीमों को लगाया गया है। कंपनी के मालिक पंकज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि अपराधियों को लगता है कि ऑफिस की पूरी जानकारी पहले से थी। उन्होंने शक जताया कि किसी अंदरुनी व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है, क्योंकि अपराधियों को यह पता था कि उस समय कार्यालय में मजदूरों का भुगतान चल रहा था।

पुलिस ने कंपनी मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शहर के प्रमुख इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है और शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने अपराधियों ने लूट की?
लूट में तीन हथियारबंद अपराधियों ने भाग लिया।
क्या इस घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज है?
हाँ, घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी की है और फुटेज की जांच कर रही है।
क्या अपराधियों की पहचान हो गई है?
अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले