20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के मुख्यमंत्री ने कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के मुख्यमंत्री ने कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे?

सारांश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास विभाग के अंतर्गत नई भर्ती कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने नागरिक सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता बताई और शहरी विकास की योजनाओं पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पहलों की भी घोषणा की गई।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी रखने का आश्वासन दिया।
नगरीय विकास को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने की नई योजनाओं की घोषणा की गई।
शहरी विकास को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
स्थानीय उत्पादों को बाजार देने का प्रयास किया जाएगा।

रांची, 11 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए उन्होंने उनसे राज्य की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें नई नियुक्तियां अहम भूमिका निभाएंगी।

झारखंड मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गांवों से शहरों की ओर आबादी का पलायन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नगरों का आकार और जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शहरों का व्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास आवश्यक है अन्यथा अव्यवस्थित विस्तार कई तरह की जटिल समस्याएं खड़ी करेगा।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे योजनाबद्ध ढंग से शहरी विकास को आगे बढ़ाएं, ताकि नागरिक सुविधाएं बेहतर की जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड पर्यटन और झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के लोगो और आधिकारिक वेबसाइट की भी शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि झारखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य के पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। पर्यटन से स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा और ग्रामीण इलाकों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने इसे राज्य की दीर्घकालिक आर्थिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और पर्यटन सचिव मनोज कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह रणनीति दीर्घकालिक दृष्टिकोण से राज्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री ने किस विभाग के अंतर्गत नियुक्ति पत्र सौंपे?
मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नियुक्ति पत्र सौंपे।
राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला कब तक जारी रहेगा?
मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
सरकार की प्राथमिकता क्या है?
सरकार की प्राथमिकता नगरीय क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने झारखंड के पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले