27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड में एक विधवा महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर पीटा गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में एक विधवा महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर पीटा गया?

सारांश

झारखंड के हजारीबाग में एक विधवा महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने सभी को हिला दिया है। उसे डायन बताकर बेदम पीटा गया, सिर मुंडवाया गया और तांत्रिक अनुष्ठान किया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानें इस दर्दनाक घटना की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

अंधविश्वास समाज में गंभीर समस्या है।
महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन किया गया।
पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
समाज को शिक्षा और जागरूकता की आवश्यकता है।
ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए कानूनी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता है।

हजारीबाग, 21 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक विधवा महिला के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने सभी को चौंका दिया है। आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा, उसके शरीर के कई हिस्सों को ब्लेड से काटकर खून बहाया और तांत्रिक अनुष्ठान किया।

इसके बाद, उसे जबरन बिहार के गया ले जाकर उसका सिर मुंडवाया गया। डायन मुक्ति के नाम पर महिला और उसके बेटे से 30 हजार रुपये भी वसूले गए। यह घटना हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के जरहिया गांव में हुई।

पीड़िता ने रविवार रात बरही थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव के सात लोग उसके घर पहुंचे और उसे डायन होने का आरोप लगाते हुए बाहर खींच लिया। उसके कपड़े उतार दिए गए। फिर उसे पीटा गया और शरीर पर ब्लेड से जख्म कर खून निकाला गया। खून का उपयोग कर तांत्रिक अनुष्ठान किया गया।

इसके बाद आरोपी उसे जबरन घर से उठाकर ले गए। बरही से गया जिले के प्रेतशिला ले जाकर उसका सिर मुंडवाया गया। वहां भी मारपीट की गई। आरोपी बार-बार कहते रहे कि उसे ‘डायन-बिसाही’ से मुक्ति दिलाई जा रही है। इसके नाम पर महिला और उसके बेटे से 30 हजार रुपये भी वसूले गए।

शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपी महिला को बरही बाजार में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह अपने घर लौटी। डरी और सहमी महिला ने रविवार रात हिम्मत करके बरही थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिनका हमें सम्मान करना चाहिए। सरकार और पुलिस को इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि समाज में भय और अंधविश्वास का अंत हो सके।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना का मुख्य कारण क्या था?
यह घटना अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते हुई, जहां आरोपियों ने महिला को डायन बताकर उसके साथ बर्बरता की।
क्या पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
क्या इस तरह की घटनाएं आम हैं?
भारत में अंधविश्वास के चलते इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यवश आम हैं, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में।
महिला की स्थिति अब कैसी है?
महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
क्या इस मामले में प्रशासन की कोई प्रतिक्रिया आई है?
प्रशासन ने इस अमानवीय कृत्य की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले